Major drawback of Tesla Model Y: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) एक बार फिर विवादों में है। सोचिए, आपने लाखों रुपये खर्च करके एक हाईटेक इलेक्ट्रिक कार खरीदी, जो स्पीड और फीचर्स में कमाल की हो। लेकिन जैसे ही आप गाड़ी से बाहर निकलकर बच्चे को पीछे वाली सीट से उठाने गए, दरवाजे का हैंडल ही जवाब दे दे। न दबाने से खुल रहा, न खींचने से। ऐसी स्थिति में कई अमेरिकन पेरेंट्स को बच्चों तक पहुंचने के लिए कार की खिड़की तोड़नी पड़ी।
जांच के घेरे में Tesla Model Y
इस मामले ने अब अमेरिकी परिवहन सुरक्षा एजेंसी NHTSA (नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन) का ध्यान खींचा है। एजेंसी ने 2021 में बनी 1.74 लाख Tesla Model Y कारों की जांच शुरू कर दी है। वजह है इनके इलेक्ट्रॉनिक डोर हैंडल का फेल होना।
बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
NHTSA को मिली शिकायतों में बताया गया कि माता-पिता जब बच्चों को पीछे की सीट से निकालने लौटे, तो दरवाजा खुला ही नहीं। ऐसे 9 मामले दर्ज हुए हैं और उनमें से 4 बार माता-पिता को कार की खिड़की तोड़नी पड़ी। सवाल साफ है- जब बच्चे खुद मैन्युअल डोर रिलीज का इस्तेमाल नहीं कर सकते, तो ये खामी उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
ये भी पढ़ें-भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी Honda! क्या अलग और होगा खास?
तकनीकी गड़बड़ी का शक
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह समस्या तब आती है जब कार का इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉक बैटरी से सही वोल्टेज नहीं पाता। कई बार कार मालिकों को लो-वोल्टेज बैटरी बदलनी पड़ी। परेशानी की बात यह है कि पहले से बैटरी की कोई चेतावनी भी नहीं मिलती। यानी ड्राइवर को अंदाज़ा तक नहीं होता कि कब दरवाज़ा जवाब दे देगा।
सुरक्षा पर बड़ा सवाल
भले ही टेस्ला ने कार में मैन्युअल डोर रिलीज दिया है, लेकिन छोटे बच्चे इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते। यही कारण है कि यह खामी कंपनी की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। अब NHTSA ने प्रारंभिक जांच शुरू की है। अगर समस्या गंभीर निकली, तो टेस्ला को रिकॉल (Recall) यानी लाखों कारों को वापस बुलाना पड़ सकता है।
इलेक्ट्रिक कार इंडस्ट्री के लिए चेतावनी
यह मामला सिर्फ टेस्ला तक सीमित नहीं है। यह पूरी इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए चेतावनी है कि हाई-टेक फीचर्स के बीच बेसिक सेफ्टी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आखिरकार, टेक्नोलॉजी तभी सफल है जब लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
6 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
7 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
11 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
12 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
12 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines