Tesla Cybertruck: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद Tesla ने अपने Cybertruck की नार्थ अमेरिका में 10 लोगों को डिलीवरी कर दी है। कंपनी के अनुसार यह भविष्य की ईवी कार है। इस जबरदस्त कार में 856 hp की पावर मिलेगी, इसका वजन तीन टन है। अब तक करीब 2 लाख लोग इसकी बुकिंग कर चुके हैं। यहां आपको बता दें कि Tesla साल 2026 तक इंडिया में अपनी EV कारें बनाना शुरू कर देगा। Tesla Cybertruck बुलेटप्रूफ फोर व्हीलर है, जिसे कंपनी ने रेडिकल prismatic बॉडीवर्क दिया है।
Tesla Cybertruck को देखने के लिए नीचे दिए वीडियो पर क्लिक करें
Tesla Cybertruck 5.87 मीटर लंबा है
Tesla ने साल 2021 में अपने इस Cybertruck से पर्दा उठाया था। इंडियन करेंसी के मुताबिक कंपनी 8335 रुपये में इसकी बुकिंग ले रही है। इसके बेस मॉडल 66 लाख रुपये एक्स शोरूम और टॉप मॉडल 83 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। Tesla Cybertruck 5.87 मीटर लंबा है। यह महज 2.6 सेकंड में 100kmph की स्पीड पकड़ लेती है। यह सिंगल चार्ज पर 547 km की ड्राइविंग रेंज देगा। इसमें 1000kW की चार्जिंग क्षमता मिलती है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें कंपनी ने ग्लास रूफ दी है।
Tesla Cybertruck को देखने के लिए नीचे दिए वीडियो पर क्लिक करें
Cybertruck में 35 इंच के बड़े टायर साइज
Tesla में डिजाइनर स्टेनलेस स्टील अलॉय और बॉडी मिलेगी। यह इतनी मजबूत है कि इसे 9 mm तक की बुलेट तक नहीं भेद सकती। Cybertruck में 35 इंच के बड़े टायर साइज मिलते हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस कर रहे हैं। इसमें 17 इंच की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है, जिससे यह खराब व टूटे, ऊचांई या पहाड़ों और बर्फ तक पर आसानी से चल सकती है। इसमें डैशिंग लुक्स का 4 व्हील स्टीयरिंग दिया गया है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले और टचस्क्रीन मिलता है। आपको बता दें कि साल 2024 Tesla भारत के मार्केट में प्रवेश कर लेगी। अनुमान है कि साल 2026 तक कंपनी इंडिया में ही अपनी ईवी कारें बनाने लगे।
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
6 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
10 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
12 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines