No road tax and registration fee electric vehicles : देश में रोजाना पेट्रोल और डीजल की कारों से चलना अब काफी महंगा पड़ने लगा है। ऐसे में लोग अब इलेक्ट्रिक कारों की शिफ्ट हो हैं। इतना ही नहीं बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए भी EV इस समय सबसे अच्छा ऑप्शन माना जा रहा है। ऐसे में अब तेलंगाना (Telangana) सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को लेकर बड़ी घोषणा की है। तेलंगाना सरकार ने रविवार (17 नवंबर) को घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते हैं तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा। सरकार के इस कदम से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। सरकार का ये कदम सराहनीय है।
इस समय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के कई ऑप्शन आ गये हैं। इतना ही नहीं कार कंपनियां भी बेहतर लोन और EMI की सुविधा ऑफर कर रही हैं। अगर आप तेलंगाना के निवासी हैं, तो इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर अब आपको काफी फायदा होगा।
तेलंगाना सरकार की नई EV पॉलिसी
एजेंसी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर पोन्नम प्रभाकर ने इस बारे में कहा कि सरकारी आदेश 41 के तहत नई ईवी पॉलिसी सोमवार (18 नवंबर) से लागू होगी। राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए दो साल की शुरुआती अवधि 31 दिसंबर, 2026 तक रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में 100% की छूट देने का फैसला किया है। सरकार का मकसद राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। तेलंगाना सरकार को इस बात का डर है कि कहीं हैदराबाद में दिल्ली जैसा न हाल हो जाए। इसलिए शुरुआत में इस
नई ईवी पॉलिसी दो साल के लिए ही लागू किया गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स की छूट एक अहम हिस्सा है।
इन्हें मिलेगा फायदा
सरकार की इस नई EV स्कीम में इलेक्ट्रिक -व्हीलर, फोर व्हीलर, कमर्शियल पैसेंज, थ्री-सीटर ऑटो रिक्शा, गुड्स कैरियर, ई-ट्रैक्टर और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं जिन्हें रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100% छूट मिलेगी। बड़ी बात ये है कि तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों पर लाइफटाइम यह ऑफ़र जारी रहेगा ।
EV सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं। पेट्रोल और डीजल गाड़ियां प्रदूषण फैलाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं जबकि इलेक्ट्रिक गाड़ियां ग्रीन मोबिलिटी के लिए जानी जाती है । हमारे हिसाब से हर राज्य को इलेक्ट्रिक वाहनों को टैक्स फ्री रखना चाहिए ।
यह भी पढ़ें: भारत में फिर No.1 बनी ये SUV, बिक्री में Nexon और Venue को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
7 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
8 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines