4 घंटे में फुल चार्ज, हाई ड्राइविंग रेंज, किफायती कीमत पर मिल रहे स्मार्ट ईवी स्कूटर

Techo Electra Neo में 10 इंच के व्हील साइज मिलते हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। यह स्कूटर चार घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

Techo Electra Neo, BGauss C12i

Techo Electra Neo, BGauss C12i

विज्ञापन

Techo Electra Neo : बाजार में कम समय में चार्ज होने वाले ईवी स्कूटर हाई डिमांड पर है। बाजार में ऐसे ही दो स्कूटर हैं Techo Electra Neo और BGauss C12i. यह दोनों स्कूटर 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं। इनमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। यह हाई एंड स्कूटर हैं, जो खराब रास्तों पर भी हाई परफॉमेंस देते हैं।

Techo Electra Neo

इस स्कूटर में 10 इंच के व्हील साइज मिलते हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। यह स्कूटर सामान्य चार्जर से चार से पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर 41919 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह धांसू स्कूटर सिंगल चार्ज में 55 Km तक की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें 12V 20Ah का बैटरी सेटअप मिलता है। Techo Electra Neo में कुल 51 kg का वजन है, जिससे सड़क पर इसे कंट़ोल करना आसान है।

Advertisment

दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक

स्कूटर में फ्रंट और रियर दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें सिंगल सीट और हैवी सस्पेंशन मिलते हैं। यह पावरफुल स्कूटर सड़क पर 25 Kmph की टॉप स्पीड देता है। स्कूटर में 250 W की पावर मोटर लगी हुई है। स्कूटर में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम ऑटोमैटिक रूप से दोनों पहियों को कंट्रोल करता है और हादसों से बचाव करने में मदद करता है। स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर LED लाइटिंग और यूएसबी पोर्ट मिलता है।

BGauss C12i

इस स्कूटर की सीट हाइट 780 mm की है, जिससे घर में गृहिणी, बुजुर्ग समेत कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं। स्कूटर में 50 km/hr की टॉप स्पीड निकलती है। इस न्यू जनरेशन स्कूटर में 12 इंच का फ्रंट टायर और 10 इंच का रियर टायर साइज दिया गया है। स्कूटर शुरुआती कीमत 99999 हजार रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 135 km तक चलता है। स्कूटर में 2500 पावर की मोटर दी गई है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ