Tax Free bike: भारत में गाड़ियों की बिक्री बहुत अच्छी नहीं जा रही है। डीलरशिप पर पुराना स्टॉक पड़ा हुआ है जो बिकने का नाम नहीं ले रहा है। अब ऐसे में कंपनियां डिस्काउंट और ऑफर्स का सहारा ले रही हैं ताकि बिक्री को बूस्ट मिल सके और बचा हुआ स्टॉक आसानी से क्लियर हो सके। फेस्टिवल सीजन में जो ऑफर्स दिए गये थे वो सभी इस महीने भी जारी हैं। टू–व्हीलर कंपनियां भी नए–नए ऑफर्स दे रही हैं। रॉयल एनफील्ड भी ऑफर देने में पीछे नहीं है। हंटर 350 पर को फेस्टिव सीजन में टैक्स फ्री किया किया था और यह ऑफर इस महीने में जारी है। रॉयल एनफील्ड स्टोर पर कॉल करके जब हमने इस ऑफर के बारे में पूछा तो पता चला कि हंटर पर टैक्स फ्री ऑफर जारी है और ग्राहक 27,000 रुपये से लेकर 36,000 रुपये तक बचा सकते हैं।
सिर्फ 28% लगेगा टैक्स
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 टैक्स फ्री हो चुकी है। इस बाइक को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीदे जा सकते हैं। इस बाइक पर 28% की जगह सिर्फ 14% ही टैक्स देना पड़ेगा। यहां पर टैक्स फ्री का सीधा फायदा सिर्फ देश की सेवा करने वाले जवानों को मिलेगा। हंटर 350 CSD ग्राहकों के लिए है, लेकिन आम ग्राहकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा।
इतनी होगी बचत
Hunter 350 के फैक्ट्री ब्लैक एंड सिल्वर की सिविल एक्स शोरूम कीमत 1,49,49 रुपये है जबकि इसकी CSD एक्स शोरूम कीमत 1,30,756 रुपये होगी। ऐसे में इस बाइक को खरीदने पर करीब 20,144 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। इतना ही नहीं हंटर 350 डैपर व्हाइट, ऐश ग्रे बाइक की सिविल एक्स शोरूम कीमत 1,69,656 रुपये है,जबकि CSD एक्स शोरूम कीमत 1,47,86 रुपये है।
हंटर 350 का इंडेक्स नंबर SKU-64003 है, जिसकी सिविल एक्स शोरूम 1,74, 655 रुपये है और इसकी CSD एक्स शोरूम 1,49,257 रुपये है। ऐसे में इस बाइक पर 25,398 रुपये की बचत होगी। जानकारी यह भी मिली है कि रॉयल एनफील्ड की दूसरी बाइक्स भी टैक्स फ्री स्कीम में उपलब्ध हैं, जिन पर 36,000 रुपये तक की बड़ी बचत होगी। अगर आप Hunter 350 ख़रीदने जा रहे हैं तो इसके फीचर्स के बार में हम आपको जानकारी दे रहे हैं..
दमदार इंजन
Hunter 350 में 349cc का फ्यूल इंजेक्शन तकनीक वाला इंजन लगा है जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। हंटर 350 में 17 इंच के टायर्स दिए हैं। इस बाइक में 13-लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। बाइक की टॉप स्पीड 114 kmph है। वहीं सेफ्टी के लिए इस बाइक में डुअल–चैनल ABS सिस्टम मिलता है। इसके अलावा बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 300mm डिस्क और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। बाइक का व्हीलबेस 1370mm है। खराब रास्तों के लिए इसके फ्रंट में 41mm टेलिस्कोपिक और रियर में 6-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल ट्विन इमल्शन शॉक एब्जॉर्बर मिलता है।
यह भी पढ़ें: Cheapest bikes in India: ये हैं भारत की सबसे सस्ती बाइक्स, कीमत 59000 से शुरू
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
14 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
16 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
20 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
22 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines