3 New SUV Confirmed to Launch: भारतीय कार बाजार में आने वाले महीनों में कई गाडियां लॉन्च होने जा रही हैं। टाटा, टोयोटा और सिट्रोएन अपनी-अपनी SUVs की लॉन्चिंग की तैयारी में हैं।
अब अगर आप एक नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इन्तजार कीजिये। भारत में अब एसयूवी सेगमेंट काफी बड़ा हो रहा है। कंपनियां भी अब इसी सेगमेंट में दाव लगा रही हैं। आइये जानते हैं जल्द ही लॉन्च होने वाली सभी एसयूवी गाड़ियों के बारे में…
Toyota Taisor
टोयोटा अपनी नई Urban Cruiser Taisor को 3 अप्रैल को भारत में लॉन्च करेगी जोकि मारुति सुजुकी Fronx पर बेस्ड होगी। Taisor को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 1.0 लीटर बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन और 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा जो क्रमश: 100bhp और 90bhp की पावर देगा।
टेसर को मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उतारा जाएगा। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, वॉयस असिस्ट, 6 स्पीकर्स वाला साउंडबार और हेड-अप डिस्प्ले मिलेगा।
Citroen Basalt
फ्रांसीसी ब्रांड Citroen ने पुष्टि की है कि उसकी नई आने वाली SUV कूपे जिसे अब तक C3X के नाम से जाना जाता था, उसे बेसाल्ट (Basalt) नाम दिया गया है। इसी महीने कंपनी इस नए मॉडल के डिजाइन से पर्दा उठाने जा रही है।
सिट्रोएन बेसाल्ट (Basalt) के इंटीरियर का खुलासा बाद में किया जाएगा। इस नए मॉडल का असली मुकाबला टाटा मोटर्स की आने वाली Curvv से होगा। नई Basalt को CMP प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा।
इसमें कंपनी की मौजूदा Citroen C3 Aircross के ही फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। भारत में इस नए मॉडल की बिक्री अगले कुछ महीनों में शुरू हो सकती है। नई बेसाल्ट में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
Tata Curvv
भारत में टाटा मोटर्स की नई Curvv का इन्तजार तेजी से हो रहा है। यह एक इलेक्ट्रिक कूपे होगी जोकि बड़ी बैटरी के साथ आएगी। बताया जा रहा है कि फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी।
भारत में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki eVX और Hyundai Creta EV से होगा, ये दोनों ही गाड़ियां भी जल्द ही लॉन्च होने जा रही हैं। हाल ही में टाटा ने नई Curvv को पेश किया था, और इसके डिजाइन ने सभी को आकर्षित भी किया था।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
6 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines