Upcoming SUVs: साल 2024 भारतीय कार बाजार के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। भारत में Compact SUVs की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। इस साल की शुरुआत में ही कई नई कारें आ चुकी हैं और अब अगले 6-8 महीने में काफी नए मॉडल लॉन्च के लिए रेडी हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं उन तीन SUVs के बारे में जो जल्द ही लॉन्च के लिए तैयार हैं, इसलिए अब पैसा रखें तैयार अगर आप खरीदना चाहते हैं एक नई कार…
Tata Nexon CNG
अगर आप एक CNG गाड़ी की तलाश में हैं तो Tata Nexon CNG इस महीने के अंत तक लॉन्च हो सकती है। इसमें भी टाटा ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी, जिसकी वजह से बूट स्पेस में कोई कमी नहीं होगी। Tata Nexon CNG को पहली बार Bharat Mobility Global Expo में पेश किया गया था। नएमॉडल की संभावित कीमत 9-10 लाख रुपये हो सकती है।
Skoda Compact SUV
स्कोडा की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। नए मॉडल को MQB A0 IN आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा। सोर्स के मुताबिक इसमें1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 115PS पावर और 178Nm का टॉर्क देगा। इसे मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ लाया जाएगा।
New Hyundai Venue
हुंडई अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया फेसलिफ्ट अवतार इस साल के अंत तक बाजार में पेश कर सकती है। इस बार नए मॉडल के बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें नया अपडेटेड इंजन भी मिलेगा। नई वेन्यू को इस साल के अंत तक पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: सस्ते में पुरानी बाइक खरीदना कहीं पड़ न जाए महंगा, इन 3 बातों का रखें ध्यान
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
44 mins agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
6 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
8 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines