पैसा रखें तैयार! ये 3 नई SUV आपके बजट में होने जा रही हैं लॉन्च

इस साल की शुरुआत में ही कई नई कारें आ चुकी हैं और अब अगले 6-8 महीने में काफी नए मॉडल लॉन्च के लिए रेडी हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं उन तीन SUVs के बारे में जो जल्द ही लॉन्च के लिए तैयार हैं…

tata nexon amt
विज्ञापन

Upcoming SUVs: साल 2024 भारतीय कार बाजार के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। भारत में Compact SUVs की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। इस साल की शुरुआत में ही कई नई कारें आ चुकी हैं और अब अगले 6-8 महीने में काफी नए मॉडल लॉन्च के लिए रेडी हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं उन तीन  SUVs के बारे में जो जल्द ही लॉन्च के लिए तैयार हैं, इसलिए अब पैसा रखें तैयार अगर आप खरीदना चाहते हैं एक नई कार…

Tata Nexon CNG

विज्ञापन

अगर आप एक CNG गाड़ी की तलाश में हैं तो Tata Nexon  CNG इस महीने के अंत तक लॉन्च हो सकती है। इसमें भी टाटा  ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी, जिसकी वजह से बूट स्पेस में कोई कमी नहीं होगी। Tata Nexon CNG को पहली बार Bharat Mobility Global Expo में पेश किया गया था। नएमॉडल की संभावित कीमत 9-10 लाख रुपये हो सकती है।

Skoda Compact SUV

स्कोडा की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। नए मॉडल को MQB A0 IN आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा। सोर्स के मुताबिक इसमें1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 115PS पावर और 178Nm का टॉर्क देगा। इसे मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ लाया जाएगा।

विज्ञापन

New Hyundai Venue

हुंडई अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया फेसलिफ्ट अवतार इस साल के अंत तक बाजार में पेश कर सकती है। इस बार नए मॉडल के बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें नया अपडेटेड इंजन भी मिलेगा। नई वेन्यू को इस साल के अंत तक पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ