हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार में 315 km की रेंज, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और बहुत कुछ...

Tata Tigor EV को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है, कार 9.4 घंटे में फुल चार्ज होती है। इस कार में फास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी मिलता है और इसमें चार वेरिएंट अवेलेबल हैं। यह स्मार्ट कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है।

विज्ञापन
Tata Tigor

Tata Tigor EV Car features details in hindi: इलेक्ट्रिक कार बदलते जमाने की पसंद हैं, यंगस्टर्स  ईवी गाड़ियों में हाई ड्राइविंग रेंज और अट्रैक्ट्रिव कलर्स डिमांड करते हैं। टाटा मोटर्स की इस सेगमेंट में जबरदस्त कार है Tigor EV. यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 315 km तक चलती है।

26 kWh की हाई पावर बैटरी और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

Tigor EV शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह पांच सीटर कार है, जिसमें कंपनी 26 kWh की हाई पावर बैटरी ऑफर करती है। यह कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है। इसमें रियर सीट पर एसी वेंट और पावर विंडो आते हैं। कार के टॉप मॉडल में अलॉय व्हील, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलता है।

Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग

Tata Tigor EV का टॉप मॉडल 14.70 लाख रुपये ऑन रोड में आता है। कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार 9.4 घंटे में फुल चार्ज होती है। इस कार में फास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी मिलता है। इसमें XE, XT, XZ+, और XZ+ Lux चार वेरिएंट अवेलेबल हैं।

एयरबैग और तीन कलर ऑप्शन

Tata Tigor EV 74 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 14 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार में एलईडी लाइट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग आते हैं। कंपनी अपनी इस फैमिली कार को तीन अट्रैक्टिव कलर्स में ऑफर कर रही है।

Tata Tigor EV में मिलते हैं ये फीचर्स 

  • ऑटो एसी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • फोल्डेबल ओवीआरएम
  • लेदरेट अपहोल्स्ट्री और इंटीरियर में डुअल कलर
  • सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • ऑटो हेडलैंप, एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा बिक रही Tata की यह कार, हर महीने 2800 लोग खरीद रहे

ये भी पढ़ें: ये है SUV सेगमेंट में सस्ता ऑप्शन, 6 लाख से कम कीमत और 20 Kmpl की माइलेज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें