Tata Tiago Discount: टाटा मोटर्स की छोटी कार टियागो अपनी दमदार बॉडी के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि इस कार को सेफ्टी में 4 स्टार रेटिंग मिली है। साल खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। एक नई कार खरीदने के लिए यह सबसे अच्छा समय भी है। इस समय कार कंपनियां अपने नए-पुराने स्टॉक को क्लियर करने में लगी हैं। क्योंकि 1 जनवरी से कारें महंगी होने जा रही हैं। टाटा मोटर्स इस समय स्टॉक क्लियर करने में लगी है। कंपनी अपनी छोटी कार Tiago पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। rushlane की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय टियागो पर 2 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
कीमत, फीचर्स और डिस्काउंट
टाटा टियागो की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, इस डिस्काउंट में कैश बैक और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं। विस्तार से बात करें तो Tata Tiago 2023 मॉडल के सभी वैरिंट्स पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट में एक लाख रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट और 1 लाख रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। Tata Tiago 2024 के पेट्रोल, CNG मॉडल पर 15,000 रूपये से लेकर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
टियागो में 7.0-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, जो एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। कार में काफी अच्छा साउंड सिस्टम दिया है। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, नटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। इस कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। 4.99 लाख रुपये से शुरू होने वाली इस कार को अभी खरीदने में फायदा है।
अगले महीने आएगी टाटा टियागो का फेसलिफ्ट
लेकिन अगर आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं तो अगले महीने टाटा टियागो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें डिजाइन से लेकर इंटीरियर और इंजन तक में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इंजन की बात करें तो नई टियागो में 3 सिलिंडर, 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा इस कार को CNG में भी लेकर आएगी। टाटा टियागो में 5 साल बाद अपडेट आया है। इससे पहले जनवरी 2020 में कंपनी ने इस कार को अपडेट किया था। नया मॉडल जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: Nexon से लेकर Scorpio, चट्टान जैसी मजबूत हैं ये SUV, कीमत 7.99 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
16 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines