Tata Tiago Tigor Launch in CNG with AMT: टाटा मोटर्स ने ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी के साथ अपनी पहली सीएनजी कारें भारत में लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने टियागो और टिगोर iCNG AMT मॉडल को CNG के साथ पेश किया है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप भी इन दोनों गाड़ियों में से किसी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो टाटा मोटर्स के Authorized Dealership के जरिए या 21,000 रुपये की बुकिंग राशि के साथ इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
इन वैरिएंट्स में मिलता है CNG ऑप्शन
जानकारी के मुताबिक, नई टियागो iCNG AMT तीन वेरिएंट यानी XTA CNG, XZA+ CNG, और XZA NRG में उपलब्ध है, जबकि Tigor iCNG AMT दो वेरिएंट यानी XZA CNG और XZA+ CNG में पेश की गई है।
ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी का किया यूज
ये दोनों गाड़ियां ट्विन-सिलेंडर सीएनजी टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जो एक्स्ट्रा बूट स्पेस भी ऑफर कर रही हैं। कारें पेट्रोल और सीएनजी मोड के बीच स्विच करने के लिए एक एडवांस्ड ECU से लैस हैं और यह सीधे सीएनजी मोड में स्टार्ट हो सकती हैं। सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें तो इसमें एक माइक्रो स्विच दिया गया है जो फ्यूल भरने के दौरान कार को बंद कर देता है।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
ये भी पढ़ें: Maruti की 9 Luxury Cars हुईं सस्ती! नहीं लगेगा कोई टैक्स
मिलता है गैस लीक डिटेक्शन फीचर!
इसके अलावा कार में थर्मल इंसिडेंट प्रोटेक्शन, साफल्य लोकेटेड CNG सिलिंडर्स, iCNG किट में एडवांस्ड मटेरियल मिलता है जो गैस लीक को काफी हद तक कम कर देता है। साथ ही कार में गैस लीक डिटेक्शन फीचर भी मौजूद है जो ऐसी स्थिति में कार को पेट्रोल मोड में स्विच कर देती है। iCNG AMT कारें 1.2L रेवोट्रॉन इंजन से लैस हैं। इसके अलावा, टाटा मोटर्स ने इन मॉडलों के लिए नए कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं।
Maruti Swift
अगर टाटा की इन गाड़ियों को Maruti Swift से कंपेयर करें तो Maruti में Petrol और CNG तो मिलता है लेकिन अभी कोई भी कार CNG में AMT टेक्नोलॉजी ऑफर नहीं करती। हालांकि अगर आप सिर्फ AMT वाली अच्छी कार ढूंढ रहे हैं तो Maruti Swift भी एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपको 76.43 – 88.5 bhp की पावर और 98.5Nm -113Nm का पीक टार्क मिलता है।
ये भी पढ़ें: Honda NX500 भारत में लॉन्च, दूसरी Bikes से कैसे अलग?
संबंधित खबरें
कार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
35 mins agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
3 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
19 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines