Tata Tiago Price hike: कुछ साल पहले साल में केवल एक बार ही गाड़ियों के दाम बढ़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं रहा…अब तो साल में 3-4 बार गाड़ियों की कीमत में इजाफा होना आम बात हो गई है। निर्माता अपना लोड ग्राहकों पर डाल देते हैं। अब एक बार फिर कारों की कीमतों में इजाफा हो रहा है। अब कार कंपनी टाटा मोटर्स की कारें जुलाई से महंगी होने लगी हैं। अब कंपनी ने अपनी छोटी कार टियागो की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। अब इस सस्ती कार को ड्राइव करना ग्राहकों की जेब पर असर डालेगा।
Tata Tiago हुई महंगी
टाटा टियागो की कीमत फिर से बढ़ गई है। लेकिन टाटा ने इस कार के सभी ट्रिम को महंगा नहीं किया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमत में 10,000 रुपये तक बढ़ गये हैं। टियागो CNG भी बाजार में मौजूद है पर उसकी कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: लॉन्च के 3 महीने बाद इस कार पर आया 3 लाख का डिस्काउंट, इतनी रह गई अब कीमत
Tata Tiago की कीमत
Tata Tiago की नई एक्स शोरूम कीमत 4,99 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि CNG मॉडल की कीमत 5,99 लाख रुपये से शुरू होती है यह कंपनी की सबसे सस्ती छोटी कार है। भारत में इसका सीधा मुकाबला मारुति सलेरियो से है। इंजन की बात करें तो इस कार में इस कार में 1200cc का पेट्रोल इंजन लगा है जो 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। इसमें मैन्युअल और AMT की भी सुविधा मिलेगी।
टियागो एक अच्छी कार है, इसकी बिल्ट क्वालिटी भी काफी दमदार है, लेकिन कीमत बढ़ने से क्या इसकी बिक्री पर असर पड़ेगा। यह देखना अब काफी दिलचस्प होगा। अगले महीने इस बात का भी पता चल जायेगा कि दाम बढ़ने के बाद टियागो की सेल पर क्या असर पड़ा है।
यह भी पढ़ें: धड़ाम से गिरी मारुति की सस्ती 7 सीटर कार की बिक्री, 27km का देती है माइलेज
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines