Tata Tiago: टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों में कम कीमत में ज्यादा देने के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी की एक पावरफुल कार है जिसमें पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों वर्जन आते हैं। हम बात कर रहे हैं Tata Tiago की। यह बिग साइज कार बेहद अट्रैक्टिव फ्रंट लुक और बूट स्पेस के साथ आती है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत।
Tata Tiago में छह वेरिएंट
यह हैचबैक कार बाजार में शुरुआती कीमत 5.60 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का टॉप मॉडल 8.15 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। Tata Tiago में कंपनी छह वेरिएंट XE, XM, XT(O), XT, XZ और XZ+ ऑफर करती है।
Tata Tiago
कार में 242 लीटर का बूट स्पेस
यह कार पांच कलर ऑप्शन Midnight Plum, Daytona Grey, Opal White, Arizona Blue और Flame Red में आती है। कार में 242 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। इस कार में बड़े टायर साइज मिलते हैं। Tata Tiago में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार सड़क पर 86 PS की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क देती है।
कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन
कार में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो सड़क पर धाकड़ पावर जेनरेट करता है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन है। कार का सीएनजी मॉडल 73.5 PS की पावर और 95 Nm का टॉर्क देती है। कार का पेट्रोल मैनुअल वर्जन 20.01 kmpl की माइलेज देता है। कार का CNG वर्जन 26.49 km/kg की माइलेज देता है।
7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Tata Tiago में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में एंटी ब्रेकिंग सिस्टिम (ABS) और कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। एबीएस अचानक ब्रेक लगाने पर टायरों को कंट्रोल करने में मदद करता है। Tata Tiago में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलती है।
रियर पार्किंग सेंसर
कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। बाजार में यह कार Maruti Suzuki Celerio, Wagon R और Citroen C3 से मुकाबला करती है। Tata Tiago EV में मैक्सिमम 24.0 kwh की बैटरी मिलती है। यह कार सिंगल चार्ज पर 315 km की ड्राइविंग रेंज देती है। कार सड़क पर 73.75 Bhp की मैक्सिमम पावर लगती है। कार महज 58 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। कार में 240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह कंपनी की 5 सीटर कार है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
12 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
16 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines