हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tata की SUV का जलवा, सिर्फ 1 साल में 44 हजार यूनिट की बिक्री, लुक्स और स्टाइल का कमाल

टाटा की Curvv SUV का यूनिक डिजाइन और एडवांस फीचर्स ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है, जिससे पिछले एक साल में इसकी जबरदस्त सेल हुई है।

विज्ञापन
टाटा की SUV कार ने पिछले एक साल में मार्केट में जमकर जलवा बिखेरा है।

Tata Curvv Sales: भारतीय ऑटोमोबाइल  कंपनी टाटा मोटर्स की से पिछले साल लॉन्च हुई Curvv SUV ने मार्केट में धमाल मचा दिया है। लॉन्च के सिर्फ एक साल के भीतर ही इस कार को 44,000 से ज्यादा ग्राहक खरीद चुके हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि कर्व न सिर्फ पेट्रोल और डीजल इंजन में बल्कि फुल इलेक्ट्रिक वर्जन में भी उपलब्ध है। यही वजह है कि यह SUV टाटा की कुल पैसेंजर व्हीकल सेल्स में 8% हिस्सेदारी दे रही है। यूनिक डिजाइन और एडवांस फीचर्स की वजह से यह गाड़ी कस्टमर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है।

Curvv ने घरेलू बाजार में अपना 1 साल पूरा कर लिया है। इसे कंपनी ने 7 अगस्त 2024 को EV वर्जन और 2 सितंबर 2024 को पेट्रोल व डीजल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। फिलहाल इसके कुल 50 वेरिएंट अवेलेबल हैं- 24 पेट्रोल, 18 डीजल और 8 इलेक्ट्रिक मॉडल। इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो बेस 1.2 स्मार्ट पेट्रोल वेरिएंट के लिए है। वहीं, सबसे महंगा वेरिएंट 1.5 Accomplished+ A Dark DCT डीजल है, जिसकी कीमत 19.52 लाख रुपये (शोरूम) है।

कर्व EV की कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होकर 22.24 लाख रुपये (शोरूम) तक जाती है।

विज्ञापन

कर्व का इंजन और ट्रांसमिशन

टाटा कर्व 2 पेट्रोल और 1 डीजल इंजन विकल्प में मिलती है। तीनों इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, साथ ही एक 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मौजूद है।

विज्ञापन

ये हैं सोलिड फीचर्स

इस SUV में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं, जैसे-

विज्ञापन
  • पावर्ड टेलगेट
  • फ्लश डोर हैंडल्स
  • 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • रियर रिक्लाइनिंग सीट
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
  • 18-इंच अलॉय व्हील्स

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, ESC, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं।

कर्व EV की खासियत

विज्ञापन

कर्व EV दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है, पहली 40.5kWh बैटरी (502 किमी रेंज) दूसर 55kWh बैटरी (585 किमी रेंज)। EV वर्जन सिर्फ 8.6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 160 किमी/घंटा है। कंपनी का दावा है कि 70kW फास्ट चार्जर से बैटरी सिर्फ 15 मिनट में 150 किमी तक चार्ज हो सकती है, जबकि 10-80% चार्ज होने में 40 मिनट का समय लगता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola