टाटा मोटर्स और स्टेलेंटिस का बड़ा ऐलान, 20 साल बाद फिर हुई नई डील

टाटा मोटर्स और स्टेलेंटिस ने 20 साल की साझेदारी पूरी होने पर बड़ा फैसला लिया है. नए समझौते के बाद भारत में मैन्युफैक्चरिंग, नई टेक्नोलॉजी और ग्लोबल एक्सपोर्ट को लेकर बड़े कदम उठाए जा सकते हैं. आने वाले समय में ऑटो सेक्टर में इस साझेदारी का असर और ज्यादा देखने को मिल सकता है.

tata stellantis new mou

टाटा-स्टेलेंटिस ने साइन किया नया MoU. (Photo-Tata)

ऑटो सेक्टर में लंबे समय से साथ काम कर रहीं दो बड़ी कंपनियां, स्टेलेंटिस और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अब अपने सहयोग को नए स्तर पर ले जाने जा रही हैं. दोनों कंपनियों ने 20 साल की साझेदारी पूरी होने पर एक नया समझौता (MoU) साइन किया है. इस कदम से भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजारों में भी मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी सहयोग को और मजबूत करने की तैयारी है. यह नया समझौता 10 फरवरी 2026 को पुणे में साइन किया गया. इसका मकसद मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और सप्लाई चेन के क्षेत्र में नए अवसर तलाशना है.

विज्ञापन

FIAPL- साझेदारी की नींव

विज्ञापन

यह सहयोग 50:50 जॉइंट वेंचर Fiat India Automobiles Private Limited (FIAPL) के तहत चल रहा है. अब तक इस साझेदारी के जरिए 13.7 लाख से ज्यादा वाहन बनाए जा चुके हैं. रंजनगांव (पुणे) स्थित प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता करीब 2.22 लाख यूनिट है और यहां लगभग 5,000 लोगों को रोजगार मिला हुआ है.

एक ही प्लांट से कई बड़े मॉडल

विज्ञापन

रंजनगांव प्लांट से स्टेलेंटिस और टाटा दोनों के वाहन बनाए जाते हैं. यहां Jeep Compass, Meridian, Grand Cherokee (CKD) और Wrangler (CKD) का उत्पादन होता है. वहीं टाटा की Nexon, Altroz और Curvv भी इसी प्लांट से तैयार होती हैं. इसके अलावा यहां इंजन, ट्रांसमिशन और ट्रैक्शन मोटर भी बनाए जाते हैं और कुछ वाहनों का निर्यात जापान और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में किया जाता है.

भविष्य की तैयारी पर फोकस

विज्ञापन

स्टेलेंटिस के एशिया पैसिफिक COO ग्रेगोइर ओलिवियर ने कहा कि यह साझेदारी भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी. वहीं टाटा मोटर्स के MD और CEO शैलेश चंद्रा ने इसे भरोसे और साझा विजन पर आधारित मजबूत रिश्ता बताया और आगे इसे और गहरा करने की बात कही.

नए MoU के जरिए स्टेलेंटिस की वैश्विक विशेषज्ञता और टाटा मोटर्स की स्थानीय समझ को साथ लाकर आने वाले समय में नए प्रोजेक्ट्स और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ