Tata Sierra vs Kia Seltos: भारत के मिडसाइज SUV सेगमेंट में एक बार फिर हलचल होने वाली है. Tata Motors अपनी मोस्ट अवेटेड Tata Sierra को 25 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है. यह SUV पुराने 90 के दशक की आइकॉनिक Sierra का मॉडर्न रूप मानी जा रही है. दूसरी ओर Kia Seltos 2019 से लगातार इस सेगमेंट की मजबूत खिलाड़ी बनी हुई है और इसके 2025 अपडेट भी बाजार में मौजूद हैं. कीमत के हिसाब से दोनों लगभग एक ही रेंज में आती हैं, इसलिए मुकाबला और दिलचस्प हो जाता है.
कितनी है कीमत
Tata Sierra की शुरुआती कीमत लगभग 11 लाख रुपये रहने की उम्मीद है, जबकि इसका टॉप मॉडल करीब 20 लाख रुपये तक जा सकता है. Kia Seltos फिलहाल 10.79 लाख रुपये से शुरू होकर 19.89 लाख रुपये तक जाती है. यानी बजट लगभग समान है, इसलिए खरीदार फीचर्स और डिजाइन देखकर फैसला करेंगे.
Sierra का रेट्रो-मॉर्डन लुक और Seltos की स्पोर्टी पहचान
डिजाइन के मामले में Tata Sierra का बड़ा आकर्षण उसका बॉक्सी और रेट्रो-मॉडर्न लुक है. 4400 मिमी लंबाई और 1918 मिमी चौड़ाई के साथ यह Seltos से ज्यादा बड़ी और दमदार दिखती है. फ्लश डोर हैंडल्स, कनेक्टेड LED टेललाइट्स, रैप-अराउंड रियर ग्लास और 19-इंच अलॉय व्हील्स इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं. वहीं Kia Seltos का डिजाइन ज्यादा अर्बन और स्पोर्टी है- टाइगर नोज ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप और GT-Line की आक्रामक स्टाइल इसे युवा खरीदारों के लिए खास बनाती है.
Sierra का तीन-स्क्रीन सेटअप Vs Seltos की प्रीमियम फील
नई Tata Sierra का केबिन काफी फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है. इसमें तीन 12.3-इंच की स्क्रीन- ड्राइवर क्लस्टर, मुख्य टचस्क्रीन और पैसेंजर डिस्प्ले- मिलकर एक हाई-टेक माहौल तैयार करती हैं. डुअल-टोन डैशबोर्ड, वेंटिलेटेड सीट्स और JBL Dolby Atmos साउंड सिस्टम इसे और प्रीमियम बनाते हैं. दूसरी ओर Kia Seltos में भी शानदार इंटीरियर मिलता है, जिसमें डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड सीट्स शामिल हैं. मटीरियल क्वालिटी Seltos में थोड़ी बेहतर महसूस होती है, लेकिन Sierra का तीन-स्क्रीन सेटअप इसे भविष्य की कार जैसा लुक देता है. दोनों SUVs में पैनोरमिक सनरूफ मौजूद है.
दोनों SUVs में दमदार फीचर्स, Sierra से ज्यादा उम्मीदें
सुरक्षा के मामले में Tata Sierra से काफी उम्मीदें हैं. इसमें 6 एयरबैग्स, ESC, 360-डिग्री कैमरा, TPMS और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है. इसके 5-स्टार NCAP सेफ्टी रेटिंग पाने की भी उम्मीद जताई जा रही है. Kia Seltos भी सुरक्षा फीचर्स में मजबूत है- 6 एयरबैग्स, ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 360 कैमरा इसमें उपलब्ध है. 190 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस दोनों को खराब रास्तों पर भी सक्षम बनाता है.
Sierra ज्यादा पावरफुल, Seltos ज्यादा एफिशिएंट
Tata Sierra में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 165–170 hp तक की पावर और 280 Nm टॉर्क दे सकता है. साथ में 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी होगा. अनुमानित माइलेज पेट्रोल में 15-17 kmpl और डीजल में 20-22 kmpl रहने की उम्मीद है. EV वर्जन बाद में आएगा.Kia Seltos में 1.5 NA पेट्रोल, 1.5 टर्बो-पेट्रोल और 1.5 डीजल- तीन इंजन विकल्प मिलते हैं. Seltos का टर्बो इंजन 158 hp पावर देता है. माइलेज के मामले में Seltos पेट्रोल में 17-20 kmpl और डीजल में 20.7 kmpl तक दे देती है. यानी पावर के मामले में Sierra आगे है, लेकिन फ्यूल एफिशिएंसी Seltos की थोड़ी बेहतर है.
ये भी पढ़ें- क्रिकेटर शैफाली वर्मा के कलेक्शन में शामिल हुई दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक MG, इतनी है कीमत
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 mins agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 hr agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
5 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
7 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
23 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines