Tata Sierra EV: Renault Duster एक बार फिर नए अवतार में आ रही है, क्योंकि डस्टर अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग एसयूवी रही है। ठीक वैसे ही जैसे टाटा सिएरा अपने ज़माने में टॉप SUVs में शामिल थी। SUV सेगमेंट में इस समय टाटा मोटर्स का बोलबाला है। अपने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर कंपनी Sierra फेसलिफ्ट लेकर आ रही है। लेकिन इस बार इसे पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वर्जन में उतारा जाएगा। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत का अंदाजा और इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसका खुलासा हो गया है।
कब होगी लॉन्च ?
Tata Sierra का इलेक्ट्रिक मॉडल पहले लॉन्च किया जाएगा, उसके बाद इसे पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी Sierra को डीजल इंजन में भी लॉन्च करेगी। Sierra EV को अगले साल के अंत तक पेश किया जाएगा, लेकिन उससे पहले Auto Expo 2025 में इसके डिजाइन से पर्दा उठ सकता है।
जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि सिएरा ईवी, टाटा मोटर्स की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार होगी जोकि बीस्पोक ईवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी है। वैसे पिछले ऑटो एक्सपो में टाटा सिएरा को पेश किया जा चुका है, जिसमें LED लाइट बार के साथ ही फ्लश डोर हैंडल भी देखने को मिला था। हालांकि सिएरा को साइड विंडो डिजाइन के साथ लाया जा सकता है। लेकिन इस बार जिस मॉडल को लाया जा रहा है उसके डिजाइन में बदलाव होने वाले हैं।
अब कैसा होगा डिजाइन ?
टाटा की नई सिएरा 5-डोर बेस्ड होगी और इसका डिजाइन बॉक्सी स्टाइल में होगा, लेकिन इसे पीछे से कर्वी लुक भी दिया जाएगा। साइज की बात करें तो सिएरा 4.3 मीटर से ज्यादा रहने वाली है। Sierra , कंपनी की सफारी और हैरियर से छोटी हो सकती है। इसे हैरियर EV से नीचे और कर्व से ऊपर पोजिशन दी जा सकती है। फीचर्स की बात की जाए तो टाटा सिएरा का इंटीरियर लाउन्ज जैसा होगा जो रियर सीट के साथ होगा। सिएरा में नए जमाने का 12.3-इंच टचस्क्रीन दिया जाएगा लेकिन सेंटर कंसोल दूसरी टाटा कारों से अलग होने वाला है।
कितनी होगी कीमत?
Tata Sierra EV की कीमत करीब 25 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। फीचर्स की बात करें नई टाटा सिएरा में पैनोरमिक सनरूफ, हेड्स-अप डिस्प्ले, ADAS, डुअल पावर्ड फ्रंट सीट, पैसेंजर सीट, मिनी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और कूल्ड सीट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें बेहतर स्पेस मिलेगा। इस गाड़ी में 55kWh बैटरी पैक मिल सकता है। माना जा रहा है कि फुल चार्ज में यह 550 किलोमीटर की रेंज मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 35km की माइलेज के साथ Maruti Swift Hybrid जल्द होगी लॉन्च! टेस्टिंग के दौरान आई नजर
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
14 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines