हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Creta से महंगी, लेकिन फीचर्स में आगे! देखिए Tata Sierra का बेस वेरिएंट क्या-क्या देता है

टाटा सिएरा के बेस वेरिएंट ने एंट्री लेवल SUV की परिभाषा बदल दी है. बेहद कम शुरुआती कीमत में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आमतौर पर टॉप मॉडल में मिलते हैं. सेफ्टी, लुक और कम्फर्ट तीनों में यह SUV अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

विज्ञापन
Sierra base model

Tata Sierra Base Variant: जिस नाम ने 90 के दशक में भारतीय SUV की पहचान बदली थी, वही नाम अब नए अवतार में वापस आ गया है. Tata Sierra अब पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न, सुरक्षित और फीचर-लोडेड बनकर लौटी है. आमतौर पर लोग मानते हैं कि किसी भी कार का बेस वेरिएंट सिर्फ नाम का होता है, लेकिन टाटा ने सिएरा के एंट्री मॉडल के साथ इस सोच को तोड़ने की पूरी कोशिश की है.

बेस वेरिएंट की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

टाटा सिएरा के बेस वेरिएंट ‘स्मार्ट प्लस’ की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है. फिलहाल यह इंट्रोडक्टरी प्राइस है, यानी आने वाले समय में इसमें बदलाव हो सकता है. इस कीमत में जो फीचर्स दिए जा रहे हैं, वो आम तौर पर कई गाड़ियों के मिड या टॉप वेरिएंट में ही देखने को मिलते हैं.

लुक्स में किसी से कम नहीं

बेस वेरिएंट होने के बावजूद सिएरा दिखने में बिल्कुल सस्ती नहीं लगती. इसमें बाय-LED हेडलैंप, शार्प LED डीआरएल, स्टाइलिश LED टेललैंप और फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं. 17 इंच के अलॉय-स्टाइल व्हील SUV को प्रीमियम लुक देते हैं, जिससे सड़क पर यह एक अलग पहचान बना लेती है.

सेफ्टी में कोई समझौता नहीं

टाटा हमेशा से अपनी सेफ्टी के लिए जाना जाता है और सिएरा में भी यही सोच नजर आती है. बेस वेरिएंट में 6 एयरबैग, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. यानी परिवार के साथ लंबी यात्रा हो या रोज का सफर, सुरक्षा में कोई कमी महसूस नहीं होगी.

आराम का भी पूरा ध्यान रखा गया है

सिएरा का केबिन इतना साधारण नहीं है जितना आप बेस मॉडल से उम्मीद करते हैं. इसमें रियर AC वेंट्स, रियर विंडो सनशेड, डिजिटल कॉकपिट, इल्युमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील और फ्रंट आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. लंबी ड्राइव पर भी थकान कम महसूस होगी और पीछे बैठने वालों को भी आराम मिलेगा.

टेक्नोलॉजी फीचर्स भी काम के हैं

भले ही बेस वेरिएंट में कोई बड़ी स्क्रीन नहीं दी गई है, लेकिन जरूरी टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलते हैं. पुश-बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग, टाइप-A और टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसी सुविधाएं रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाती हैं.

इंजन ऑप्शन भी मजबूती वाले

टाटा सिएरा स्मार्ट प्लस वेरिएंट में दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलते हैं, दोनों का मकसद दमदार परफॉर्मेंस के साथ बेहतर माइलेज देना है. फिलहाल बेस मॉडल में मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प ही उपलब्ध है.

क्रेटा से महंगी, लेकिन दम भी ज्यादा

कीमत के मामले में सिएरा का बेस वेरिएंट Hyundai Creta से थोड़ा ऊपर जरूर है, लेकिन फीचर्स और स्पेस के मामले में यह आगे निकलती नजर आती है. सिएरा का व्हीलबेस सेगमेंट में सबसे बड़ा बताया जा रहा है, जिससे केबिन ज्यादा खुला और आरामदायक बनता है.

स्क्रीन नहीं मिली, यही अकेली कमी

अगर कोई एक चीज खलती है तो वो है इन्फोटेनमेंट स्क्रीन की कमी. आज के दौर में जहां स्क्रीन हर कार की पहचान बन चुकी है, वहां बेस वेरिएंट में इसका न होना थोड़ा अटपटा लगता है. हालांकि बाकी फीचर्स इस कमी को काफी हद तक मैनेज कर लेते हैं.

बेस नहीं, ये तो ‘वैल्यू पैक’

टाटा सिएरा का बेस वेरिएंट दिखाता है कि अब कंपनियां एंट्री लेवल ग्राहकों को भी पूरा अनुभव देना चाहती हैं. कीमत के हिसाब से जो सेफ्टी, लुक्स और कम्फर्ट मिल रहा है, उसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि यह सिर्फ बेस वेरिएंट नहीं बल्कि एक समझदारी भरा पैकेज है.

आ गई Tata Sierra, प्रीमियम फीचर्स वाली SUV में क्या-क्या मिलेगा और कितनी है कीमत? 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें