---विज्ञापन---

7 सीटर, 16.19 लाख कीमत, 10 वेरिएंट में आती है Tata की मस्कुलर SUV

Tata Safari में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। कार को GNCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है।

Tata Safari: मार्केट में 20 लाख से कम कीमत वाली एसयूवी कार काफी पसंद की जाती हैं। इन बिग साइज कारों में पांच और सात सीट ऑप्शन होता है। बाजार में टाटा की ऐसी ही एक कार है Safari. हाल ही में कंपनी ने अपनी इस कार का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। यह कंपनी की हाई पावर डीजल कार है। इसमें 1956 cc का जानदार इंजन मिलता है।

---विज्ञापन---

कार में 14.5 से 16.3 kmpl तक की माइलेज

यह मस्कुलर लुक कार शुरुआती कीमत 16.19 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 10 वेरिएंट आते हैं, यह कार 14.5 से 16.3 kmpl तक की माइलेज देती है। Safari का नया वर्जन बाजार में Mahindra XUV700, MG Hector Plus, Hyundai Alcazar और Toyota Innova Hycross से कम्पीट करता है।

168 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क

इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। कार को GNCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। Tata Safari का टॉप वेरिएंट 27.34 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस दमदार कार में 168 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें 360-डिग्री कैमरा मिलता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

सभी एडवांस फीचर्स

Tata Safari LED लाइट, टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम मिलता है। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है। जो सड़क हादसों से बचाव करने में मदद करता है। कार के आसपास किसी चीज के अधिक नजदीक आने पर अलर्ट देता है। टाटा की इस कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। इसमें एयर प्यूरीफायर 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में आरामदायक सीट और हैवी सस्पेंशन मिलता है। Tata Safari में ऑटोमैटिक वर्जन भी अवेलेबल है। कार की लंबाई 4668 mm, चौड़ाई 1922 mm और 1795 mm की हाइट मिलती है। इस कार में 2741 mm का व्हीलबेस दिया गया है।

10 वेरिएंट

  • Smart (O)
  • Pure (O)
  • Adventure
  • Adventure+
  • Adventure+ Dark
  • Accomplished
  • Accomplished Dark
  • Accomplished+ Dark
  • Adventure+ A
  • Accomplished+.

First published on: Nov 09, 2023 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola