Tata Upcoming EV: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स EV सेगमेंट में अपनी पकड़ को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए इस साल कई नए मॉडल लॉन्च करने जा रही है। अगर आप एक दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपका थोड़ा इंतजार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस साल कंपनी Safari EV, Sierra EV और Harrier EV को लॉन्च कर सकती है। आइये जानते हैं इनकी रेंज और संभावित कीमत के बारे में…
Tata Safari EV
भारत में टाटा मोटर्स अपनी सफारी इलेक्ट्रिक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो 2025 में कंपनी ने इस गाड़ी से पर्दा उठाया था। माना जा रहा है कि इस महीने नई सफारी की कीमत का ऐलान हो सकता है। फुल चार्ज में यह 550 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी। Safari EV के डिजाइन से लेकर इसके इंटीरियर तक में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Safari EV की संभावित 21 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
Tata Harrier EV
टाटा मोटर्स इसी साल अपनी Harrier इलेक्ट्रिक से भी पर्कोदा उठा सकती है। फुल चार्ज में यह 450-550 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी। इसमें ड्यूल मोटर आल व्हील ड्राइव सेटअप मिलेगा। जबकि इसके एंट्री लेवल वेरिएंट में सिंगल मोटर मिल सकती है। Harrier EV के डिजाइन में थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसी के साथ Harrier Petrol भी बाजार में पेश की जाएगी। नए मॉडल में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Harrier EV की संभावित कीमत 19 से 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
Tata Sierra EV
टाटा मोटर्स अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी Sierra को फिर से बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इस बार Sierra को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन में उतारा जाएगा। Sierra ICE वर्जन में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 170 पीएस और 280 एनएम टॉर्क दे सकता है। इसके अलावा इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन भी मिल सकता है। Sierra EV में 60-80 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है जो 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज प्रदान करेगा। Sierra EV संभावित कीमत 20 से 22 लाख रुपये हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Skoda kylaq पर कितना चल रहा है वेटिंग पीरियड? बुकिंग से पहले करें चेक
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines