Tata Safari and Harrier Discounts: नए साल का दूसरा महीना (फरवरी) चल रहा है। कार कंपनियां अपनी बिक्री को बूस्ट करने के लिए एक बार फिर डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। आपको जनकर हैरानी होगी कि कार डीलर्स के पास अभी भी पुराना स्टॉक बचा हुआ है जिसे क्लियर करने के लिए हैवी डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट देने में इस समय टाटा मोटर्स काफी आगे है। rushlane में छपी खबर के मुताबिक इस महीने टाटा हैरियर और सफारी पर बड़ी बचत का मौका दिया जा रहा है।
कुछ डीलरों के पास अभी भी प्री-फेसलिफ्ट हैरियर और सफारी का स्टॉक बचा हुआ है, जिन्हें पिछले साल अक्टूबर में बदल दिया गया था। टाटा सफारी और हैरियर के MY2024 मॉडल पर कुल 75,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, इस डिस्काउंट में 50,000 का कैश डिस्काउंट और 25,000 का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। टाटा सफारी और हैरियर के MY2025 मॉडल पर कुल 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, इस डिस्काउंट में 25,000 का कैश डिस्काउंट और 25,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
इंजन की बात करें तो दोनों SUVs में 2.0 लीटर का, 4 सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क देता है। इनमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। डिजाइन और इंजन के दम पर शानदार SUV है। कीमत की बात करें तो Harrier की कीमत 14.99 लाख से लेकर 25.89 लाख रुपये तक जाती है। जबकि सफारी की कीमत 16.19 लाख रुपये से लेकर 27.34 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप इस महीने सफारी ये हैरियर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जल्दी करें, क्योंकि नए साल पर मिलने वाला यह ऑफर कुछ ही समय के लिए है।
Tata Altroz पर एक लाख का डिस्काउंट
टाटा Altroz की एक्सशो रूम कीमत 6,64 लाख रुपये से शुरु होती है। इस महीने अगर आप इस कार को खरीदने की सोच हैं तो जल्दी करें क्योंकि इस पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। टाटा मोटर्स अपनी Altroz की बिक्री को बढ़ाने और स्टॉक (MY24)को क्लियर करने के लिए एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में 85000 का कैश डिस्काउंट और 15000 का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। इंजन की बात करें तो Tata Altroz पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आती है।
यह भी पढ़ें: 1092km की रेंज के साथ भारत आ सकती है BYD की ये कार! इतनी होगी कीमत
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
17 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines