Tata Motors Cars Discount: मई का महीना चल रहा है और कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए ऑफर्स और डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। इस महीने अगर आप टाटा मोटर्स की सफारी या हैरियर ख़रीदने की सोच रहे हैं तो इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलने वाला क्योंकि कंपनी इन दोनों ही गाड़ियों पर दे रही है काफी बड़ा डिस्काउंट। इसके अलावा टिगोर, टियागो, पंच और Nexon पर भी काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। जानते है किस मॉडल पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट…
Tata Safari और
Tata Harrier 2023
पर 1.25 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस महीने टाटा सफारी और हैरियर पर 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में 75,000 रुपये कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल है। लेकिन ध्यान रहे ये डिस्काउंट नए वेरिएंट्स पर नहीं बल्कि मई 2023 के प्री-फेसलिफ्ट वेरिएंट्स पर है। नए वेरिएंट्स (May 2024) पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
आपको बता दें कि दोनों ही गाड़ियों में 2.0L का डीजल इंजन लगा है जो 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्च देता है। इनमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। हैरियर की एक्स-शो रूम कीमत15.49 लाख रुपये से लेकर 26.44 लाख रुपये तक जाती है। जबकि सफारी की एक्स-शो रूम 16.19 लाख रुपये से लेकर 27.34 लाख रुपये तक जाती है।
इन कारों पर भी है बढ़िया डिस्काउंट
कंपनी प्री-फेसलिफ्ट Nexon पर 90,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है जबकि नई Tiago और Tigor पर आप पूरे 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसका अलावा टाटा Altroz पर 55,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। इस कार की कीमत 6.65 लाख रुपये से लेकर 10.80 लाख रुपये तक जाती है। टाटा पंच पर 10 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: सावधान! कार सर्विस सेंटर वाले ऐसे लगाते हैं चूना, बचने के लिए करें ये काम
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
7 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
8 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines