हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tata Punch या फिर Nissan की Magnite कौन सी SUV दमदार? पढ़ें कंपैरिजन

विज्ञापन
Tata Punch VS Nissan Magnite

Tata Punch VS Nissan Magnite: मिड साइज फैमिली एसयूवी की मार्केट में काफी डिमांड है। इसी सेगमेंट में बाजार में दो धांसू कार हैं Tata की पंच और निशान की Magnite. पंच में जहां 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं, Nissan की स्टाइलिश कार में 9.0-इंच एचडी टचस्क्रीन दिया गया है। जानिए दोनों गाड़ियों के फीचर्स और कीमत।

Nissan Magnite

यह कार पेट्रोल पर 100 PS की पावर देती है। कार में 8 कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। यह कार शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। Nissan Magnite में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें 160 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। Nissan Magnite में 1-लीटर का दमदार पेट्रोल इंजन दिया गया है।

9.0-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कंपनी अपनी इस जानदार कार में 19 kmpl की माइलेज मिलने का दावा करती है। कार में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन है। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। कार का टॉप मॉडल 10.94 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में 9.0-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

Tata Punch

Tata Punch में 115 Nm का पीक टॉर्क मिलता है, जो इसे हाई स्पीड कार बनाती है। इस स्मार्ट कार में 150 kmph की टॉप स्पीड देता है। यह कार 366 लीटर के बड़े बूट स्पेस के साथ आती है। Tata Punch में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस कार में सिंगल पैनरूफ का एडवांस फीचर मिलता है। कार में सीएनजी का ऑप्शन भी है। यह कार  सीएनजी पर 26.99 km/kg की माइलेज देती है।

कार में 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस

कार में 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। टाटा की पंच मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन में आती है। कार का पेट्रोल वर्जन 20.09 kmpl की माइलेज देता है। कार 88 PS की पावर देती है। कार का सीएनजी वर्जन 7.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। टाटा पंच में 7-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले लगाई गई है। कार में डुअल फ्रंट एयरबैग और एंटी-ग्लेयर आईआरवीएम मिलते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें