Tata Punch Tax Free: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में टाटा पंच खूब बिक रही है। पंच को 5 स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है। अभी हाल ही में टाटा पंच टैक्स फ्री हुई है। टाटा पंच से पहले मारुति, हुंडई और टोयोटा की कारें भी टैक्स फ्री हो चुकी हैं।अब इस दिवाली अगर आप पंच खरीदने की सोच रहे हैं तो मौका काफी अच्छा है। टैक्स फ्री का फायदा आम ग्राहकों को नहीं मिलेगा । इसका सीधा और पूरा फायदा भारतीय जवानों को मिलेगा । टाटा पंच अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट(CSD) से खरीद सकते हैं ।
एक लाख की होगी बचत
Punch के Tax Free होने के बाद आप इस पर पूरे एक लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। दरअसल एक नई कार खरीदने पर 28% टैक्स देना पड़ता है, वहीं CSD में सिर्फ 14% टैक्स ही देना पड़ता है। पंच के बस मॉडल में आपको एक लाख रुपये की बचत होगी । Tata Punch प्योर ट्रिम की कीमत 6,12,900 रुपये है लेकिन CSD पर इसकी कीमत 5,32,394 रुपये इसके अलावा क्रिएटिव AMT DT SR ट्रिम की कीमत 9,89,900 रुपये जबकि CSD कीमत 8,80,762 रुपये है।
Tata Punch
Tata Punch के फीचर्स
पावर के लिय टाटा पंच में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 72.5PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट है यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन पावरफुल है जो हर तरह मौसम में भी बढ़िया प्रदर्शन करता है। स18.97 kmpl और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 18.82 kmpl का माइलेज देती है।
फीचर्स की बात करें तो पंच में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, जैसे काफी फीचर्स शामिल हैं। टाटा पंच को सेफ्टी के 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। इसकी बिल्ड क्वालिटी काफी सॉलिड है। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। यह सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। भारत में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Exter से से माना जा रहा है
Hyundai Exter से है सीधा मुकाबला
टाटा पंच का सीधा मुकाबला हुंडई एक्सटर से माना रहा है। इंजन की बात करें तो हुंडई एक्सटर में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है 83PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। हुंडई एक्सटर का इंजन स्मूथ और बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। सिटी ड्राइव में हुंडई एक्सटर बेहतर चलती है, इसका स्टीयरिंग हल्का फील देता है। इस कार में भी 5 लोग आसनी से बैठ सकते हैं। स्पेस की इसमें कोई कमी नहीं है।
यह भी पढ़ें: स्टॉक खत्म होने से पहले घर लाएं Hyundai की ये कार, 2 लाख का मिल रहा है डिस्काउंट
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
12 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
13 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
15 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines