हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tata Punch या फिर Tiago?, किसे लेना रहेगा फायदेमंद, फुल डिटेल

Tata Punch में 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस है, जिससे इसे चलाना आसान है। इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है।

विज्ञापन
Tata Punch Tata Tiago cng cars

Tata Punch: टाटा मोटर्स 6 लाख से कम एक्स शोरूम प्राइस में दो धांसू गाड़ियों को ऑफर कर रही हैं। यह गाड़ियां एयरबैग, ABS जैसे जानदार सेफ्टी फीचर्स के साथ ऑफर की जा रही है। यह दोनों पांच सीटर कार है। इनमें अलॉय व्हील के साथ हाई माइलेज मिलती है। हम बात कर रहे हैं Tata Punch और Tata Tiago की। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

Tata Punch

यह कार शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 187 mm है, जिससे इसे चलाना आसान है। इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार का टॉप मॉडल 10.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कार में चार वेरिएंट आते हैं, यह 5 सीटर कार है। कार में बड़ा 366 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

5 स्पीड गियरबॉक्स

यह धाकड़ कार 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क देती है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। कार में सीएनजी वर्जन भी मिलता है। कार का पेट्रोल वर्जन 20.09 kmpl की माइलेज देता है। वहीं, इसका CNG वर्जन 26.99 km/kg की माइलेज देता है। कार में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और सेमी डिजिटल पैनल मिलता है।

Tata Tiago

यह कार शुरुआती कीमत 5.60 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में पांच वेरिएंट XE, XM, XT (O), XT, और XZ+ ऑफर किए जाते हैं। कार में चार कलर ऑप्शन हैं, इसमें 1.2-लीटर का धांसू पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें थ्री सिलेंडर इंजन मिलता है। कार में सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है। कार का टॉप मॉडल 8.20 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में 15-इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील मिलते हैं। कार में सीएनजी वर्जन में 72 bhp की पावर और 95Nm का टॉर्क मिलता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें