Tata Punch: बाजार में टाटा की कार काफी भरोसेमंद मानी जाती हैं। बीते अगस्त की बात करें तो कंपनी ने अपनी कारों की कुल 45,515 यूनिट्स की सेल की। इसमें सबसे अधिक टाटा की पंच लगभग 14,523 यूनिट्स की बिक्री हुई है। दूसरे नंबर पर टाटा की टियागो की कुल 9463 यूनिट्स की बिक्री हुई।
नेक्सन की 8049 यूनिट्स की सेल
कंपनी के आंकड़ों पर गौर करें तो तीसरे नंबर पर टाटा की धाकड़ एसयूवी नेक्सन की 8049 यूनिट्स की सेल हुई है। यहां बता दें कि अगस्त 2022 में टाटा पंच की कुल 12,006 यूनिट की सेल हुई थी। अगस्त 2022 में टियागो की 9463 यूनिट्स और नेक्सन की 8049 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Tata Punch suv car
Tata Punch के फीचर्स और पावरट्रेन
Tata Punch के फीचर्स और पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार का सीएनजी वर्जन भी मिलता है, जो सड़क पर 26.99 km/kg की माइलेज देता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। इस कार का पेट्रोल वर्जन 20.09 kmpl की माइलेज देता है।
366 लीटर का बूट स्पेस
टाटा की धाकड़ पंच में 88 PS की पावर मिलती है। लॉन्ग रूट के लिए इसमें 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कंपनी इसमें सिंगल पैनरूफ का फीचर देती है। कार का सीएनजी वर्जन 7.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।
Tata Punch suv car
Tata Punch में 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस
Tata Punch में 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। यह कार 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। कार में 7-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलती है। इसमें अट्रैक्टिव अलॉय व्हील मिलते हैं। कार की ऊंचाई 1,615 mm की है। इसमें रियर पावर विंडो, डुअल फ्रंट एयरबैग जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
कार की लंबाई 3,827 mm
इस कार की लंबाई 3,827 mm की है। Tata Punch में धांसू रेन सेंसिंग वाइपर और ऑटोमैटिक हेडलाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अनुमान है कि कंपनी अक्टसूबर 2023 में Tata Punch EV पेश करे। फिलहाल ईवी वर्जन की टेस्टिंग चल रही है। इस कार में एंटी-ग्लेयर आईआरवीएम और डुअल फ्रंट एयरबैग मिलते हैं।
संबंधित खबरें
Skoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
18 hrs agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
19 hrs agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
21 hrs agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
23 hrs agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
1 day agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
1 day agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoदिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत, पुराने ट्रैफिक चालान हो सकते हैं सेटल, जानें किन्हें मिलेगी राहत
2 days agoकार सेफ्टी को लेकर नियमों में बड़ा अपडेट, 2027 से भारत NCAP में होंगे 5 बड़े बदलाव! जानें क्या होगा नया
2 days agoकार खरीदारों को झटका, महिंद्रा की गाड़ियां फिर होंगी महंगी! कंपनी चौथी बार बढ़ा सकती है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines