Best Selling SUV: देश में तमाम कार कंपनियां हर महीने अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी करती हैं। एंट्री लेकर कारों से लेकर प्रीमियम कारों की बिक्री का पता चलता है। हर महीने इस बात की जानकारी मिलती है कि कौन सी कार पहले नंबर पर है और कौन सी नंबर 10 पर है.. इस बार दिसंबर महीने में टाटा पंच (अपने सेगमेंट में) सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी है। कम कीमत और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग पंच की बिक्री के 2 सबसे बड़े कारण हैं।आइये जानते हैं पिछले महीने कितने लोगों ने खरीदी ये कार….
Tata Punch की बिक्री
6.13 लाख रुपये से शुरू होने वाली पंच ने एक बार टाटा की बिक्री को संभाल लिया है। पिछले महीने टाटा पंच की 15,073 यूनिट्स की जबरदस्त बिक्री हुई, जबकि साल 2023 की समान अवधि में कंपनी ने इस कार की 13,787 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी इस बार पंच की 1286 यूनिट्स ज्यादा बिक्री की है। इस बात इस कार की बिक्री में 9.33% की ग्रोथ देखने को मिली है। इसी कीमत में Nissan Magnite, Hyundai Exter और Renault kiger जैसी कारें भी बाजार में मौजूद है लेकिन ग्राहकों को वो कारें आकर्षित ही नहीं करती।
यह भी पढ़ें: Maruti कर रही है पुराना स्टॉक क्लियर, इन कारों पर होगी 2.15 लाख की बचत
Tata Punch
1200cc इंजन
टाटा पंच में लगा है 1200 cc का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 72.5PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन पावरफुल होने के साथ बढ़िया माइलेज भी ऑफर करता है। डेली यूज़ के लिए पंच एक अच्छी कार साबित हो सकती है। इसकी सॉलिड बॉडी सेफ्टी का अहसास भी करवाती है। कंपनी का दावा है कि ये इंजन हर मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है।
5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
सेफ्टी की बात की जाए तो टाटा पंच को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जिस कीमत में यह एसयूवी आती है उस कीमत में किसी और कार ने सेफ्टी में इतने नंबर प्राप्त नही किये। ऐसे में ग्राहकों को इस बात की तसल्ली रहती है कि वो जिस कार को खरीद रहे हैं तो उसके लिए सेफ रहेगी।
पंच में 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। छोटी फैमिली के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। सेफ्टी के लिए इस कार में 2 एयरबैग्स, ABS+EBD, फ्रंट पावर विंडो और टिल्ट स्टेयरिंग, 15 इंच के टायर्स, इंजन स्टार्ट स्टॉप, 90 डिग्री ओपनिंग डोर्स, सेंट्रल लॉकिंग, रियर पार्किंग सेंसर, जैसे फीचर्स देखने को मिलते है। पंच पेट्रोल और CNG में भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: ठंड में बाइक नहीं हो रही स्टार्ट तो तुरंत करें ये 5 काम
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
6 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
8 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
10 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines