Best Selling Cheapest SUV: भले ही टाटा मोटर्स की कारें डिजाइन के मामले कमजोर पड़ती हैं, लेकिन सेफ्टी के मामले सबसे भी रहती हैं। देश की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में अब टाटा मोटर्स की कारें भी शमिल होने लगी हैं। हालांकि मारुति सुजुकी की कारें अभी भी सबसे ज्यादा बिकती हैं लेकिन सेफ्टी के मामले में ये काफी पीछे भी हैं। लेकिन इस बार टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी Punch ने बिक्री के मामले में सभी पीछे छोड़ दिया है। इस साल अप्रैल महीने में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन चुकी है।
Punch बनी बेस्ट सेलिंग SUV
इस साल अप्रैल में टाटा पंच की अप्रैल महीने में 19,158 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 10,394 यूनिट्स की बिक्री का था। ऐसे में इस बार बिक्री में 84.32% की YOY ग्रोथ देखने को मिली है। अप्रैल महीने में पंच का मार्केट शेयर 12.43% है।
वहीं Maruti Suzuki Brezza जोकि सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी लेकिन बिक्री के मामले में यह पंच से आगे ही नहीं निकल सकी। पिछले महीने इसकी 17,113 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि सबसे पॉपुलर Hyundai Creta भी पंच से बिक्री के मामले में आगे नहीं निकल सकी।क्रेटा की बीते सिर्फ 15,447 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
कीमत
Tata Punch की एक्स-शो रूम कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि Punch ev की कीमत 10.99 लाख रुपये है। इतना ही नहीं Punch CNG वर्जन ककी कीमत 7.22 लाख रुपये है। फीचर्स की बात करें तो टाटा पंच में आपको 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें आपको डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 16-इंच अलॉय व्हील, एक इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर्स मिलते हैं।
रात में बेहतर रोशिनी के लिए इसमें ऑटो प्रोजेक्टर हेडलैम्प, एक अर्जसटेबल ड्राइवर की सीट और एक सनरूफ मिलता है। पंच को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग और इसकी कम कीमत की वजह से लोग इसमें जमकर खरीद रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 27km की माइलेज वाली सस्ती 7 सीटर Eeco पड़ी Ertiga पर भारी! पिछले महीने अचानक बढ़ी बिक्री
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines