हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

खत्म हुआ Tata Nexon का क्रेज! इंडिया की पहली पसंद बनी 6.12 लाख की ये SUV

मार्च में टाटा मोटर्स की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Punch को ग्राहकों का खूब प्यार मिला है। कंपनी ने पिछले महीने पंच की 17,547 यूनिट्स की बिक्री की है। डिजाइन और क्वालिटी के मामले में यह काफी निराश भी करती है। सेफ्टी के दम पर टाटा मोटर्स इसे बेचने में सफल हो रही है।

विज्ञापन

No. 1 SUV: देश में सब-कॉम्पैक्ट SUVs से लेकर मिड साइड SUVs की काफी अच्छी डिमांड है। लगातार नए-नए मॉडल के आने से ग्राहकों के पास भी अब काफी ऑप्शन होने लगे हैं। कार कंपनियों ने इस साल मार्च महीने की बिक्री के नतीजे जारी कर दिए हैं। यहां हम आपको देश में बिकने वाली टॉप SUVs के बारे में बता रहे हैं। साथ ही कौन सा मॉडल नंबर एक पर रहा है उसकी भी जानकारी आपको यहां मिलेगी।


टाटा पंच बनी बेस्ट सेलर

मार्च में टाटा मोटर्स की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Punch को ग्राहकों का खूब प्यार मिला है। कंपनी ने पिछले महीने पंच की 17,547 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि बीते साल मार्च महीने में ही कंपनी ने सिर्फ 10,894 पंच की बिक्री की थी। कीमत की बात करने तो टाटा पंच की एक्स-शो रूम कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है। यह 5 स्टार सेफ्टी के साथ आती है।

डिजाइन और क्वालिटी के मामले में यह काफी निराश भी करती है। सेफ्टी के दम पर टाटा मोटर्स इसे बेचने में सफल हो रही है। इसकी फिट और फिनिश बहुत ही खराब है, और प्रीमियम फील नहीं मिलता। यहां टाटा मोटर्स को काम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: 10 लाख से कम कीमत में लॉन्च होने जा रही हैं ये तीन SUV

Hyundai Creta दूसरे नंबर पर खत्म हुआ Nexon का क्रेज

मार्च महीने में 16,458 यूनिट्स की बिक्री के बाद Hyundai Creta दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। इसके अलावा Mahindra Scorpio की 15,151 यूनिट्स बिक्री हुई और यह मार्च महीने की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी है। चौथे नंबर मारुति सुजुकी ब्रेज़ा रही है, जिसकी कुल 14,164 यूनिट्स की बिक्री हुई।

इसके अलावा टाटा Tata Nexon की पिछले महीने 14,058 यूनिट्स की बिक्री हुई, और यह पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी है। धीरे-धीरे इस गाड़ी का क्रेज अब कम होता दिखाई दे रहा है, जिसका सबसे बड़ा कारण इसका डिजाइन है। भविष्य में हम टाटा से बेहतर और प्रीमियम डिजाइन की उम्मीद कर सकते हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें