Tata Punch: टाटा मोटर्स आज के समय में ऑटो सेक्टर में मजबूत पकड़ बना चुका है। कंपनी अपनी नई-नई कारों को लॉन्च कर के लोगों के दिलों पर राज करती है। अब, टाटा ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने खुलासा किया है कि वह अपनी Tata Punch SUV कार के 2 लाख यूनिट्स को रोल आउट कर दिया है। टाटा मोटर्स ने अपने पुणे प्रोडक्शन प्लांट से Punch की 2,00,000वीं यूनिट के रोल आउट की घोषणा की है।
Tata Punch को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग
इस कार के 2 लाख यूनिट्स रोल आउट होने के बाद यह कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। पहले स्थान पर Tata Nexon का नाम आता है। इस कार को ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
टाटा पंच केवल 10 महीनों में 1,00,000वें प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया था। अभी इस माइक्रो एसयूवी ने केवल 19 महीनों में 2,00,000वीं यूनिट्स के प्रोडक्शन का आंकड़ा छुआ है।
Tata Punch की क्या है खासियत?
इस SUV में 1.2L तीन-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये पावरट्रेन 86 PS का अधिकतम पावर आउटपुट और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह उन अफोर्डेबल कारों में से एक है जिसे ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग में पूरे 5 स्टार मिला है। टाटा पंच एक फाइव सीटर एसयूवी है, जिसे ALFA (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड) प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है।
क्या है कीमत?
कीमत की बात करें तो यह 5.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत के साथ आती है और इसकी टॉप वेरिएंट की कीमत 9.47 रुपये एक्स शोरूम तक जाती है।
ये भी पढ़ेंः Hero के इन दो इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में भारी कटौती, बिना देर किए जल्द खरीदें
इन कारों से है टक्कर
मार्केट में Tata Punch का मुकाबला Citroen C3, Maruti Suzuki Fronx, Hyundai Venue, और Renault Kiger जैसी कारों से है।
लॉन्च होगा Tata Punch का सीएनटी वेरिएंट
टाटा मोटर्स कथित तौर पर पंच के सीएनजी वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। निर्माता ने पंच सीएनजी को 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। Altroz CNG के बाद ट्विन CNG सिलिंडर तकनीक के साथ कंपनी की ओर से यह दूसरी पेशकश होगी।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines