हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tata की नई इलेक्ट्रिक कार तैयार, सिंगल चार्ज पर देगी 315 km की रेंज

Tata Punch EV में क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह 5 सीटर कार होगी। जिसमें डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा।

Tata Punch EV

Tata Punch EV: टाटा ने पंच का ईवी वर्जन तैयार कर लिया है। हाल ही में इसका कैमोफ्लेज टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। यह कंपनी की मोस्ट अवेटेड एसयूवी कार है। जिसमें सिंगल चार्ज पर 315 किलोमीटर तक की रेंज मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि यह कार साल 2024 में फरवरी तक पेश कर दी जाएगी। इसमें 24 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। इस फ्यूचरिस्टिक कार में 19.2 kWh बैटरी पैक का भी विकल्प मिलेगा, जो 215 किलोमीटर तक की रेंज देगा। इस माइक्रो एसयूवी कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया जाएगा।

10.25-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिटस्म

Punch EV में LED हेडलाइट और DRL दिए जाएंगे। इसमें 10.25-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिटस्म मिलेगा। Tata Punch EV की लंबाई 3827 mm की होगी। इस कार की चौड़ाई 1742mm और व्हीलबेस 2445 mm की है। इसका चार्जिंग प्वाइंट सामने की तरफ रहेगा। इसमें पुरानी पंच से अलग अलॉय व्हील मिलेंगे। कार में टाटा पंच ईवी का लोगो दिया गया है। अनुमान है कि इसमें सनरूफ का ऑप्शन मिल सकता है। कार में जबरदस्त व्हीलबेस होने के चलते यह खराब रास्तों पर भी हाई  परफॉमेंस देगी।

टू स्पोक स्टीयरिंग

कार के इंटीरियर में टू स्पोक वाला स्टीयरिंग मिलेगा। कार में 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। कार में हिल होल्ड असिस्ट और ऑटो एसी का फीचर मिलेगा। कार में 15  और 16 इंच के टायर साइज मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने इसके प्राइस के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।  बाजार में यह कार citroen ec3 से मुकाबला करेगी।

5 सीटर कार

Tata Punch EV में क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह 5 सीटर कार होगी। जिसमें डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा। फिलहाल बाजार में मौजूद Tata Punch शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का टॉप मॉडल 10.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में 366 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। यह कार 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें सीएनजी का भी ऑप्शन अवेलेबल है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें