Waiting Period: कार बाजार में एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट अब काफी बड़ा हो चुका है। कई ऑप्शन अब ग्राहकों के पास हैं। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स की गाड़ियां ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। अब हैचबैक कार ख़रीदने की जगह लोग सब कॉम्पैक्ट एसयूवी पर शिफ्ट हो रहे हैं और यही कारण है कि करीब 6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली टाटा पंच सबसे ज्यादा बिक रही है।
हर महीने इसकी 15,000 से ज्यादा यूनिट बिक रही हैं। जबकि हुंडई एक्सटर और मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को लगातार बुकिंग्स मिल रही हैं। डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के मामले में ये तीनों गाड़ियां निराश होने का मौका नहीं दे रही हैं। लेकिन एक बात के लिए ग्राहक जरूर परेशान हो रहे हैं… और वो है इनका वेटिंंग पीरियड।
Hyundai Exter
- 4 महीने तक का वेटिंग पीरियड
हुंडई की एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter ने लॉन्च होते ही कार बाजार में रफ़्तार ऐसे पकड़ी कि आज इसे घर लाने के लिए ग्राहकों को करना पड़ रहा है लंबा इंतजार। Exter की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होकर 10.28 लाख रुपये तक जाती है। जो लोग हैचबैक कार खरीदने जाते हैं वो इसे बुक कर आते हैं। लेकिन 4 महीने वेटिंग पीरियड फ़िलहाल इस पर चल रहा है। डिजाइन से लेकर फीचर्स के मामले में एक्सटर काफी अच्छी गाड़ी है।
भले ही यह टाटा पंच और मारुति फ्रोंक्स से कम बिकती हो लेकिन फैमिली क्लास को लगातार आकर्षित भी कर रही है। Hyundai Exter में 1.2-लीटर का इंजन दिया गया है। इसमें 8 इंच का एचडी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+ EBD, डैशकैम, पार्किंग सेंसर और चाइल्ड एंकरेज सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इंजन और पावर
- 1.2L पेट्रोल इंजन
- 82 bhp पावर
- 114 Nm का टॉर्क
- 5-स्पीड गियरबॉक्स
- मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
Maruti Suzuki Fronx
- 8 महीने तक का वेटिंग पीरियड
अपने स्टाइलिश डिजाइन के दम पर Fronx अब तक लाखों को अपना दीवाना बना चुकी है। हाल ये है कि आज अगर आप इस कार को बुक करते हैं तो आपको इसे घर लाने के लिए 6 से 8 महीने तक का इन्तजार करना पड़ेगा। बुकिंग्स लेते समय शोरूम वाले कभी आपको इस कार पर इतना वेटिंग पीरियड बताएंगे, अगर वो ऐसा करते हैं तो कौन गाड़ी बुक करेगा।
Fronx की कीमत 7.51 लाख रुपये से लेकर 13.04 लाख रुपये तक जाती है। इस कार में 998cc से लेकर 1197cc के इंजन मिलते हैं। Fronx में 9 इंच का स्मार्ट प्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील मिलते हैं। यह कार हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है।
इंजन और पावर
- 1.0L और 1.2L पेट्रोल इंजन
- 90/100 PS पावर
- 113/148 Nm का टॉर्क
- 5-स्पीड गियरबॉक्स
- मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
Tata Punch
- 3 महीने तक का वेटिंग पीरियड
यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। शुरुआत में इसे इतनी कामयाबी नहीं मिली थी, लेकिन जब से टाटा ने इसकी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के दम पर मार्केटिंग करना शुरू किया तब लोगों ने इसे खरीदना पसंद किया। लेकिन यह अपने डिजाइन के दम पर निराश करती है। यह भले ही मजबूत हो लेकिन मारुति और हुंडई जैसी प्रीमियम फिट और फिनिश नहीं मिलेगी।
पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होकर 10.20 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, पंच पर 3 महीने तक की वेटिंग चल रही है। इस गाड़ी में 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इंजन और पावर
- 1.2L पेट्रोल इंजन
- 73.5PS पावर
- 103 Nm का टॉर्क
- 5-स्पीड गियरबॉक्स
- मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
यह भी पढ़ें: Bajaj की पहली CNG बाइक इस दिन होगी लॉन्च, 125cc इंजन की मिलेगी पावर
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
7 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
10 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
13 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines