हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Tata का मास्टरस्ट्रोक! 5.59 लाख में लॉन्च हुई नई Punch, जानें कब से शुरू होगी बुकिंग

5.59 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Punch Facelift अब पहले से ज्यादा पावरफुल, सुरक्षित और फीचर-लोडेड हो गई है. नया iTurbo इंजन, 5-स्टार सेफ्टी और फ्रेश डिजाइन के साथ Punch माइक्रो-SUV सेगमेंट में बड़ा खेल करने आ गई है.

विज्ञापन
5.59 लाख में आई नई Tata Punch.

Tata Punch: Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर माइक्रो-SUV Tata Punch का फेसलिफ्ट वर्जन आखिरकार लॉन्च कर दिया है. 2026 Tata Punch Facelift को कंपनी ने ₹5.59 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है. नए अवतार में Punch को डिजाइन, फीचर्स और इंजन के मोर्चे पर कई अहम अपडेट मिले हैं, जिससे यह Hyundai Exter, Nissan Magnite, Renault Kiger और Mahindra XUV 3XO जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है. बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है.

छह वेरिएंट में उपलब्ध है नई Tata Punch

नई Tata Punch फेसलिफ्ट को कंपनी ने कुल छह वेरिएंट में लॉन्च किया है. इनमें Smart, Pure, Pure+, Adventure, Accomplished और Accomplished+ S शामिल हैं. सभी वेरिएंट्स को अलग-अलग जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिल सकें.

एक्सटीरियर डिजाइन में क्या बदला

विज्ञापन

नई Tata Punch फेसलिफ्ट अपने बॉक्सी और मजबूत लुक को बरकरार रखते हुए पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न नजर आती है. इसका डिजाइन अब Punch.ev से काफी हद तक मेल खाता है. इसमें नए LED हेडलैंप, स्लिम DRLs और कॉर्नरिंग फंक्शन वाले LED फॉग लैंप दिए गए हैं. हालांकि इसमें फुल-विड्थ LED लाइट बार नहीं है, लेकिन नया ग्रिल, स्पोर्टी बंपर, नए अलॉय व्हील और अपडेटेड LED टेललैंप क्लस्टर इसकी भरपाई करते हैं. इसके अलावा ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर और रियर वॉशर-वाइपर जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं.

नए कलर ऑप्शन ने बढ़ाई अपील

विज्ञापन

फेसलिफ्ट अपडेट के साथ Tata Punch में कुछ नए रंग भी जोड़े गए हैं. अब यह Cyantafic, Caramel, Bengal Rouge और Coorg Clouds जैसे नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी, जो इसे पहले से ज्यादा फ्रेश और यूथफुल लुक देते हैं.

इंटीरियर और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

विज्ञापन

केबिन के अंदर Tata Punch फेसलिफ्ट को पूरी तरह से अपडेट किया गया है. इसमें नया और शार्प डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रिडिज़ाइन कंट्रोल्स दिए गए हैं. SUV में डुअल-टोन इंटीरियर, CentraLuxe कंट्रोल के साथ आर्मरेस्ट, 26.03 सेमी का टचस्क्रीन, 17.8 सेमी का डिजिटल क्लस्टर, 360-डिग्री सराउंड व्यू, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स मिलते हैं.

सेफ्टी में भी नहीं किया गया कोई समझौता

विज्ञापन

सेफ्टी के मामले में Tata Punch फेसलिफ्ट पहले की तरह मजबूत बनी हुई है. इसे वयस्कों और बच्चों दोनों के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. इसमें स्टैंडर्ड रूप से 6 एयरबैग, ESP, हिल डिसेंट कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

नया iTurbo इंजन बना सबसे बड़ा आकर्षण

विज्ञापन

नई Tata Punch फेसलिफ्ट में कंपनी ने 1.2-लीटर iTurbo पेट्रोल इंजन पेश किया है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. यह इंजन 5500 rpm पर 120 PS की पावर और 1750 से 4000 rpm के बीच 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में बेस्ट पावर-टू-वेट रेशियो देता है और 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 11.1 सेकंड में पकड़ लेता है.

पेट्रोल और CNG के अन्य विकल्प भी मौजूद

विज्ञापन

इसके अलावा Tata Punch में 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. यह इंजन 87.8 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है. वहीं, फैक्ट्री-फिटेड CNG वर्जन भी मौजूद है, जो 73.4 PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

कीमत सेगमेंट में बढ़ाएगी दबाव

विज्ञापन

5.59 लाख की शुरुआती कीमत के साथ नई Tata Punch फेसलिफ्ट माइक्रो-SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आई है. नए इंजन, अपडेटेड फीचर्स और दमदार सेफ्टी के साथ यह उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है, जो बजट में एक सुरक्षित, स्टाइलिश और पावरफुल SUV की तलाश में हैं.

ये भी पढ़ें- Royal Enfield लवर्स के लिए खुशखबरी, नए फीचर्स और क्लासिक स्टाइल के साथ आई Goan Classic 350, इतनी है कीमत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola