Tata Punch Facelift To Launch: Tata Motors भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV Punch का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले कंपनी सोशल मीडिया पर लगातार टीजर जारी कर रही है, जिनसे नई Punch Facelift से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं. नए इंजन से लेकर डिजाइन, फीचर्स और कलर ऑप्शन्स तक- इस बार Punch को पहले से ज्यादा दमदार और मॉडर्न बनाने की तैयारी है. टीजर के आधार पर जानते हैं वो 5 बड़ी बातें, जो अब तक कन्फर्म हो चुकी हैं.
Tata Punch Facelift में मिलेंगे ये बड़े बदलाव
एक्सटीरियर में मिलेगा नया लुक
बाहर से Tata Punch Facelift अब पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आएगी. टीजर से पता चलता है कि इसमें अपडेटेड LED हेडलैंप्स और LED DRLs दिए जाएंगे. इसके अलावा, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलेंगे, जो 16 इंच तक के हो सकते हैं. पीछे की तरफ नई LED टेललाइट्स के साथ लाइटबार दी जाएगी, जिससे SUV का लुक और ज्यादा प्रीमियम लगेगा.
इंटीरियर में दिखेगा Nexon जैसा टच
Punch Facelift के केबिन में भी कई बदलाव किए गए हैं. इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जिस पर रोशनी वाला Tata लोगो दिया गया है. ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के लिए टच पैनल दिया जाएगा, जैसा कि Nexon में देखा गया है. इसके अलावा, ब्लू और ग्रे थीम वाली सीट अपहोल्स्ट्री और नया 7-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले भी मिलेगा.
सेफ्टी और टेक्नोलॉजी पर खास फोकस
नई Punch Facelift में फीचर्स की लिस्ट को काफी बढ़ाया गया है. ऊंचे वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा दिया जाएगा. वहीं, सभी वेरिएंट्स में अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड होंगे. इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलेगा. केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी.
अब मिलेगा टर्बो पेट्रोल इंजन
इस बार Tata Punch Facelift में एक बड़ा बदलाव इंजन को लेकर किया गया है. कंपनी ने टीज़र के जरिए कन्फर्म किया है कि इसमें नया टर्बो पेट्रोल इंजन जोड़ा जाएगा. फिलहाल इंजन की पावर, टॉर्क और गियरबॉक्स से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि इससे Punch की परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगी.
Tata Punch Facelift के नए कलर ऑप्शन्स
Tata Punch Facelift में इस बार नए और फ्रेश कलर ऑप्शन्स देखने को मिलेंगे. कंपनी इसे कुल छह रंगों में पेश करेगी, जिनमें Cyantafic, Caramel, Bengal Rouge, Daytona Grey, Coorg Clouds और Pristine White शामिल हैं. हालांकि अभी तक सामने आए टीजर्स में ब्लू और व्हाइट डूअल शेड ही दिखाया गया है.
Tata Punch Facelift को नए डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ज्यादा मजबूत बनाया गया है. लॉन्च के बाद यह माइक्रो SUV सेगमेंट में मुकाबले को और तेज कर सकती है.
ये भी पढ़ें- जानिए Tata Punch Facelift में बेस से टॉप वेरिएंट तक किसमें क्या मिलेगा
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
10 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
11 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
13 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
16 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
17 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines