Tata Punch EV: जल्द आएगी टाटा पंच ईवी, सड़क पर टेस्टिंग करते हुए की गई स्पॉट, जानें कीमत

Tata Punch EV

Tata Punch EV

विज्ञापन

Tata Punch EV: टाटा मोटर्स जल्द अपनी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी में से एक Punch का EV वर्जन लाने वाला है। इससे कंपनी के ईवी सेगमेंट में Tigor EV और Nexon EV Prime के बीच का गेप खत्म होगा। लोग लंबे समय से पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन का वेट कर रहे हैं।

नया रोटरी डायल और इलेक्ट्रिोनिक पार्किंग ब्रेक मिलेगा

हाल ही में Tata Punch EV को इंडिया की सड़कों पर टेस्टिंग करते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की इस नई ईवी कार में चारों व्हील में डिस्क ब्रेक मिलेंगे। वहीं, नई पंच के इंटीरियर में भी बदलाव किया गया है। अब इसमें नया रोटरी डायल और इलेक्ट्रिोनिक पार्किंग ब्रेक मिलेगा।

Advertisment

Tata Punch Price

एक बार फुल चार्ज होने पर 350 km तक की रेंज

Tata Punch EV में 7 इंच का टच स्क्रीन और ऑटो एसी का फीचर मिलेगा। इसमें दो बैटरी पैक मिलने का अनुमान है। जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 300 और 350 km तक की रेंज देगा। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। संभावना है कि यह दिसंबर 2023 से पहले भारतीय बाजार में पेश होगी और इसकी शुरूआती कीमत 12 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी जा सकती है।

मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन

जानकारी के मुताबिक Tata Punch micro SUV कार है। नए वर्जन में यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक प्लेटफार्म पर होगी। फिलहाल मार्केट में मौजूद टाटा पंच में 1199 cc का इंजन मिलता है। यह पेट्रोल इंजन 86.63 Bhp की पावर जेनरेट करता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार 20.09 kmpl तक की माइलेज देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ