Tata Punch EV: भारतीय कार बाजार में एक तरफ जहां कारों की कीमतों में इजाफा हो रहा है वहीं बिक्री को बढ़ाने के लिए कारों पर डिस्काउंट का सिलसिला जारी है। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स की कारों पर डिस्काउंट काफी अच्छे डिस्काउंट-ऑफर चल रहे हैं। अब ऐसे में अगर आप इस महीने एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपका लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। टाटा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Punch EV पर फरवरी, 2025 में70,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है। आइये जानते हैं इस गाड़ी की कीमत और फीचर्स के बारे में…
ऐसे मिलेगा डिस्काउंट का फायदा
टाटा मोटर की तरफ से Punch EV के MY2024 मॉडल पर 70,000 रुपये तक का मैक्सिमम डिस्काउंट दिया जा रहा है जबकि MY2025 के मॉडल पर 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। डिस्काउंट के बारे में जानकारी ऑटोकार इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार दी गई है।
कीमत और फीचर्स
Tata Punch EV की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 14.29 लाख रुपये तक जाती है। इस कार में 2 बैटरी पैक दिया गया है जिसकी रेंज 315 किलोमीटर और 421 किलोमीटर तक है। डेली यूज़ के लिए यह एक बढ़िया SUV है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एयर प्यूरीफायर और सनरूफ भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मौजूद हैं। टाटा पंच EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 14.29 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: Tata Punch EV पर मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बताई गई है। हम (News24 Hindi Website) किसी डिस्काउंट या ऑफर का दावा नहीं करते। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए डीलर्स से संपर्क करें
यह भी पढ़ें: आम आदमी की Maruti Alto हुई काफी महंगी, शोरूम जाने से पहले चेक करें नई कीमत
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
12 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
13 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
17 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
18 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
18 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines