Tata Punch EV scores 5-star rating: आजकल कारों में सेफ्टी को लेकर काफी काम हो रहा है। ग्राहक भी ऐसी ही कार खरीदने की सोचते हैं जिसमें पूरी सेफ्टी मिले। देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी Tata Motors की Punch EV को बड़ी सफ़लता मिली है। Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इसने 5-स्टार रेटिंग्स प्राप्त की है। इसकी कीमत 10.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। B-NCAP के Crash Test नतीजे वाकई हैरान कर देते हैं। आपको बता दें ,कि पंच इस समय देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है।
कितने अंक मिले ?
- एडल्ट सेफ़्टी में 32 में से 31.46 अंक
- चाइल्ड की सेफ़्टी में 49 में से 45 अंक
- फ्रंटल ऑफ़सेट डिफ़ॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 15.71 अंक
- साइड मूवेबल डिफ़ॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 15.74 अंक
टाटा पंच EV में जबरदस्त फीचर्स
पंच EV की बॉडी काफी मजबूत है और इसकी सॉलिड बिल्ड क्वालिटी को आप खुद भी महसूस कर सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम(ABS+EBD) और ESC, तीन-पॉइंट सीट बेल्ट, ISOFIX माउंट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा इसमें 7.0-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी,एक इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर्स मिलते हैं।
बैटरी और रेंज
Tata Punch EV में 25 kWh और 35 kWh बैटरी ऑप्शन मिलता है। सिंगल चार्ज पर यह 315 किलोमीटर और 421 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। पंच इलेक्ट्रिक की कीमत 10.99 लाख रुपये से लेकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है। यह कार 16 इंच के टायर साइज और अलॉय व्हील के साथ ऑफर की जा रही है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
डिजाइन और स्पेस
डिजाइन के मामले Punch इम्प्रेस नहीं करती। इसका फ्रंट लुक बेहतर है लेकिन रियर लुक उतना ही खराब लगता है। जल्द ही इसका फेस लिफ्ट मॉडल लॉन्च होने जा रहा है। नए मॉडल के डिजाइन में इस बार काफी काम किया जाएगा। सोर्स के मुझे इस बार डिजाइन को स्लीक रखा जा सकता है।
Tata Punch EV के टॉप फीचर्स
-
-
- यह 5 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है
- ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम + EBD
- 360 डिग्री कैमरा और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलती है
- टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डुअल कलर ऑप्शन
- सीट बेल्ट रिमांइडर और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
बैटरी और रेंज
Tata Punch EV में 25 kWh और 35 kWh बैटरी ऑप्शन मिलता है। सिंगल चार्ज पर यह 315 किलोमीटर और 421 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। पंच इलेक्ट्रिक की कीमत 10.99 लाख रुपये से लेकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है। यह कार 16 इंच के टायर साइज और अलॉय व्हील के साथ ऑफर की जा रही है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: BMW ने नई लॉन्च की सबसे पावरफुल नई एडवेंचर बाइक, कीमत 20.95 लाख रुपये
खबर जारी है…
-
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 hr agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
3 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
5 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
6 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
8 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines