हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पहली बार Tata Punch EV पर मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट

लॉन्च के बाद अब पहली बार टाटा पंच ईवी पर पूरे 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह डिस्काउंट केवल इसके टॉप-स्पेक पंच ईवी एम्पावर्ड + एस एलआर एसी फास्ट चार्जर पर उपलब्ध है।

Tata Punch EV Discounts: इस साल जनवरी में टाटा मोटर्स ने Punch EV को लॉन्च किया था जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले बार टाटा मोटर्स इस एसयूवी पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट टॉप वेरिएंट पर ही दे रही है।

अगर आप इस महीने टाटा पंच ईवी खरीदते हैं तो आपको पूरे 50,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। टाटा पंच अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी है। यह पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन में उपलब्ध है।आइये जानते हैं पंच पर मिलने वाले डिस्काउंट और इसके फीचर्स के बारे में…

50,000 रुपये का डिस्काउंट

लॉन्च के बाद अब पहली बार टाटा पंच ईवी पर पूरे 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह डिस्काउंट केवल इसके टॉप-स्पेक पंच ईवी एम्पावर्ड + एस एलआर एसी फास्ट चार्जर पर उपलब्ध है। 10.98 लाख रुपये से लेकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है। यानी अगर आप इस गाड़ी को इस महीने खरीदते हैं तो आपको इस छूट का लाभ उठा सकते हैं। आइये जानते हैं पंच ईवी के फीचर्स और रेंज के बारे में….

रेंज और ऑफर्स

Tata Punch EV सिंगल चार्ज पर यह 315 किलोमीटर और 421 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम, डिस्क ब्रेक्स, ऑटोमैटिक पार्किंग ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, हरमन साउंड सिस्टम वायरलेस फोन चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप बटन और टेम्परेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

DC फ़ास्ट चार्जर की मदद से यह सिर्फ 56 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है, जोकि इसका एक प्लस पॉइंट भी है। टाटा पंच ईवी, स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ वेरिएंट में उपलब्ध है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें