अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने है औ उसमें आपकी प्राथमिकता सेफ्टी है तो टाटा पंच ईवी आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है क्योंकि हाल ही में भारत की सरकारी क्रैश टेस्ट एजेंसी Bharat NCAP Tata Punch EV फेसलिफ्ट को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है. ये रेटिंग बताती है कि दुर्घटना की स्थिति में ये SUV ड्राइवर, यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा के मामले में शानदार प्रदर्शन करती है.
एडल्ट सेफ्टी में शानदार स्कोर
भारत NCAP की रिपोर्ट के मुताबिक Tata Punch EV को एडल्ड सेफ्टी कैटेगरी में 32 में से 31.09 अंक मिले हैं. ये स्कोर बताता है कि ये कार सामने और साइड से होने वाली टक्कर के दौरान यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देने में सक्षम है. इसी वजह से Punch EV अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल हो गई है.
क्रैश टेस्ट में कैसा रहा प्रदर्शन?
क्रैश टेस्ट के दौरान Punch EV का फ्रंटल ऑफसेट और साइड इम्पैक्ट टेस्ट किया गया. फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में SUV को 16 में से 15.28 अंक मिले, जबकि साइड साइड इम्पैक्ट टेस्ट में इसे 16 में से 15.80 नंबर मिले. इसके अलावा साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी वाहन का प्रदर्शन सही रहा. जिसके मुताबिक सामने आई रिपोर्ट में इसका मतलब है कि ड्राइवर और आगे बैठे यात्री के शरी के अधिकांश हिस्से सुरक्षित मिले.
बच्चों की सुरक्षा में भी अव्वल
Punch EV ने चाइल्ड सेफ्टी में भी अच्छा प्रदर्शन किया. इस कैटेगरी में SUV को 49 में से 45 नंबर मिले. डायनेमिट टेस्ट में इसे पूरे 24 में से 24 नंबर Child Restraint System (CRS) की फिटिंग के लिए 12 में से 12 नंबर दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें-पुरानी गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, 6 महीने में RC ट्रांसफर नहीं कराया तो आप नहीं होंगे उसके मालिक
सेफ्टी फीचर्स की लंबी लिस्ट
जिस मॉडल का टेस्ट किया गया, उसमें कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए थे. इनमें फ्रंट एयरबैग, साइड और कर्टेन एयरबैग, साइड चेस्ट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, पैदल यात्रियों की सुरक्षा के फीचर्स, सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर और दूसरी रो में ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट है.
इन वेरिएंट्स को मिली 5-स्टार रेटिंग
भारत NCAP क ये 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग टाटा पंच ईवी के Smart 30, Smart+ 30, Smart+ 40, Adventure 40, Empowered 40 और Empowered+ S 40 पर लागू होगी. अगर आप सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, तो Tata Punch EV निश्चित रूप से आपकी शॉर्टलिस्ट में शामिल हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Vehicle Scrappage Policy: क्या आपकी कार हो गई है पुरानी? स्क्रैप पॉलिसी से नई गाड़ी खरीदने पर ऐसे मिलेगा बड़ा फायदा
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
23 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines