---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Tata Punch EV का कौन सा वेरिएंट है बेस्ट? 6.49 लाख में क्या मिल रहा, खरीदने से पहले जान लें पूरी डिटेल

नई Punch EV फेसलिफ्ट मार्केट में आ चुकी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कौन सा वेरिएंट आपके पैसों की सही कीमत देगा? 468 किमी तक की रेंज, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड और 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत (BaaS) के साथ यह इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में हलचल मचा रही है. खरीदने से पहले जान लें किस वेरिएंट में है असली फायदा.

---खबर नीचे जारी है---

Tata Punch EV Facelift: अगर आप नई Tata Punch EV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि आखिर कौन सा वेरिएंट आपके लिए सबसे सही रहेगा. टाटा मोटर्स ने फरवरी 2026 में Punch EV का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है, जिसमें बेहतर डिजाइन, लंबी रेंज और कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. यह इलेक्ट्रिक माइक्रो-एसयूवी अब 30 kWh और 40 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ आती है और ARAI के मुताबिक 468 किमी तक की रेंज देती है. आइए आसान भाषा में समझते हैं इसके सभी वेरिएंट और जानते हैं कौन सा ऑप्शन आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा.

कीमत और बैटरी ऑप्शन

नई Punch EV की एक्स-शोरूम कीमत 9.69 रुपये लाख से शुरू होकर 12.59 लाख रुपये तक जाती है. वहीं बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) प्लान के तहत इसे सिर्फ 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है. इसमें 30 kWh और 40 kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं. 40 kWh बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दी जा रही है. साथ ही 65 kW DC फास्ट चार्जर से यह कार सिर्फ 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है.

---खबर नीचे जारी है---

स्मार्ट वेरिएंट (30 kWh)

यह Punch EV का बेस मॉडल है, जिसकी कीमत 9.69 लाख रुपये है. इसमें 88 PS की पावर और 154 Nm टॉर्क मिलता है. यह वेरिएंट करीब 365-375 किमी की रेंज देने में सक्षम है. इसमें 6 एयरबैग्स, TPMS, ESC, हिल होल्ड, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइव मोड्स और LED DRL जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं. हालांकि इसमें टचस्क्रीन नहीं दी गई है, इसलिए यह उन लोगों के लिए सही है जिन्हें बेसिक और बजट ऑप्शन चाहिए.

---खबर नीचे जारी है---

स्मार्ट+ वेरिएंट (30 kWh / 40 kWh)

यह वेरिएंट ज्यादा फीचर्स के साथ आता है और इसकी कीमत 10.29 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, वायरड Apple CarPlay और Android Auto, स्टीयरिंग कंट्रोल्स, रियर पावर विंडोज और सेंट्रल लॉकिंग मिलती है. 40 kWh वाले मॉडल में रियर कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और इको मोड जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं. यह वेरिएंट फीचर्स और कीमत के बीच अच्छा संतुलन देता है.

---खबर नीचे जारी है---

एडवेंचर वेरिएंट (40 kWh)

11.59 लाख रुपये की कीमत वाला यह वेरिएंट बड़े बैटरी पैक के साथ आता है और 468 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है. इसमें 129 PS की पावर मिलती है. इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, इलेक्ट्रिक ORVM और 16-इंच व्हील्स जैसे फीचर्स इसे लंबी दूरी और हाईवे ड्राइव के लिए बेहतर बनाते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

एम्पावर्ड वेरिएंट (40 kWh)

यह वेरिएंट प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है और इसकी कीमत 12.29 लाख रुपये है. इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 360-डिग्री कैमरा, एयर प्योरिफायर, रेन-सेंसिंग वाइपर और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. यह उन लोगों के लिए सही है जो टेक और कम्फर्ट दोनों चाहते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

एम्पावर्ड प्लस S (टॉप वेरिएंट)

12.59 लाख रुपये कीमत वाला यह Punch EV का टॉप मॉडल है. इसमें वॉयस-एक्टिवेटेड सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, लेदरेट सीट्स, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं. अगर आप पूरी तरह फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, तो यह सबसे बेहतर विकल्प है.

---खबर नीचे जारी है---

कौन सा वेरिएंट है सबसे बेस्ट?

अगर आप बजट में लंबी रेंज और जरूरी फीचर्स चाहते हैं, तो Smart+ (40 kWh) सबसे वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट माना जा सकता है. वहीं ज्यादा रेंज और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए Adventure वेरिएंट अच्छा विकल्प है. और अगर आपको प्रीमियम फीचर्स चाहिए, तो Empowered या Empowered Plus S आपके लिए सही रहेंगे.

Punch EV फेसलिफ्ट अपने सेगमेंट में रेंज, फीचर्स और कीमत के मामले में मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है और इसका मुकाबला सीधे Citroen eC3 जैसी इलेक्ट्रिक कारों से है.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- 468KM रेंज और लाइफटाइम बैटरी वारंटी! सिर्फ 6.49 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Punch EV, देखें डिटेल्स

First published on: Feb 21, 2026 01:36 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola