Tata Punch EV: दिसंबर 2023 और नए साल 2024 के शुरुआत में कई कार निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियां लेकर आने वाली हैं। इनमें एंट्री लेवल, हैचबैक और एसयूवी हर सेगमेंट की गाड़ियां होंगी। कार लवर्स बेसब्री से अपनी पसंदीदा कारों का इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको इस खबर में आने वाली कुछ गाड़ियों के बारे में बताते हैं।
Tata Punch EV
टाटा पंच लवर्स लंबे समय से इसके ईवी वर्जन का इंतजार कर रहे हैं। अनुमान है कि यह शानदार कार साल 2024 के फरवरी मध्य तक लॉन्च होगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है। यह कार एक बार फुल चार्ज पर 315 Km तक चलेगी। इसमें 24 kWh और 19.2 kWh दो जानदार बैटरी सेटअप मिलेगा। हाल ही में इसका कैमोफ्लेज टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसके बाद लोगों में इसके लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ी है। इस कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और 10.25-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिटस्म, क्रूज कंट्रोल जैसे लग्जरी फीचर्स मिलेंगे।
2024 Kia Sonet
किआ मोटर्स अपनी मिड सेगमेंट सब कॉम्पैक्ट कार सोनेट का नया अपडेट वर्जन लॉन्च करने वाली है। दिसंबर के अंत या फिर साल 2024 के शुरुआत में यह कार पेश कर दी जाएगी। नई Kia Sonet के फ्रंट लुक जैसे ग्रिल, हेडलैंप को चेंज किया जा सकता है। इसमें रियर में नई लाइट मिलने का अनुमान है। हालांकि कार का पावरट्रेन वही पुराना रहेगा। इसमें डिजिटल डिस्प्ले के साथ टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो इसे हाई क्लास लुक देने में मदद करेगा। इसमें 392 लीटर का बूट स्पेस के अलावा 1.2-लीटर के पेट्रोल इंजन और टर्बो इंजन का विकल्प मिल सकता है।
आने वाली कुछ नई कारें
- Hyundai Creta Facelift
- Lexus LM 2023
- Mahindra Thar 5 Door
- Tata Curvv
- Maruti Suzuki eVX
- Mercedes-Benz EQA
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 hr agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
3 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
5 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
6 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
8 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines