टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती SUV ‘Punch’ ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बना लिया है। महज 4 साल (48 महीने) में पंच की 6 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक पंच ICE को 70% ऐसे ग्राहकों ने खरीदना जो पहली बार कार खरीदते हैं। इसके अलावा पंच की कुल बिक्री का 42% शेयर Tier 2 सिटी से आया है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच सबसे ज्यादा पॉपुलर एसयूंवी है। इस साल जनवरी से लेकर जून तक पंच की 84,579 यूनिट्स की बिक्री हुई। टाटा मोटर्स की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री में 36% योगदान पंच का ही है।
टाटा पंच का अब का सफ़र
October 2021 में जब पहली बार टाटा मोटर्स ने पंच को पहली बार भारत में लॉन्च किया था, तब शायद इस बात की भी उम्मीद नहीं थी कि पंच इतनी बड़ी हिट होगी। लेकिन ग्राहकों ने इस गाड़ी को जमकर खरीदा। आइये देखते पंच का सब तक का सफर…
यह भी पढ़ें:
अगस्त 2022
1 लाख यूनिट्स बिकी
मई 2023
2 लाख यूनिट्स बिकी
दिसम्बर 2023
3 लाख यूनिट्स बिकी
जुलाई 2024
4 लाख यूनिट्स बिकी
जनवरी 2025
5 लाख यूनिट्स बिकी
जुलाई 2025
6 लाख यूनिट्स बिकी
अक्टूबर 2021 में टाटा ने पंच को 5.49 (ex-showroom) लाख रुपये की शुरूआती कीमत में पेश किया था। सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी हैं। इसके CNG की वेरिएंट की कीमत 7.25 लाख रुपये और पंच इलेक्ट्रिक की कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है। ग्राहक इसे अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते।
इसमें 1.2 लीटर का 3 सिलिंडर का पेट्रोल इंजन लगा है। इंजन शोर जरूर करता है लेकिन पेर्फोर्मंस के मामले में यह काफी अच्छा है। इस गाड़ी में स्पेस अच्छा मिल जाता है और 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। डिजाइन के मामले में पंच अच्छी कार है। सोर्स के मुताबिक टाटा मोटर्स जल्द ही पंच का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: MG की सबसे लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV इस दिन होगी लॉन्च, 51000 में करें बुक
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
8 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
9 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines