Tata Punch CNG Vs Nexon CNG: टाटा मोटर्स की CNG कारें भारत में काफी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। अब इसके पीछे माइलेज से लेकर जबरदस्त बूट स्पेस तक शामिल है। CNG सिलेंडर लगने के बाद भी इन गाड़ियों की डिग्गी (Boot) में काफी अच्छी जगह मिल जाती है। टाटा पंच और नेक्सन भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं। दोनों के CNG वेरिएंट भी ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है कि दोनों में से कौन सी कॉम्पैक्ट एसयूवी बेहतर है। तो चलिए यहां जानते हैं पंच बेहतर है या नेक्सन CNG…
Punch CNG Vs Nexon CNG: कीमत और वेरिएंट:
टाटा पंच सीएनजी में 5 वेरिएंट मिलते हैं, जिनकी कीमत 7.23 लाख रुपये से लेकर 9.90 लाख रुपये तक जाती (एक्स-शोरूम) है। जबकि टाटा नेक्सन सीएनजी 8 वेरिएंट मिलते हैं। इनकी कीमत 8.99 लाख रुपये से 14.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यहां पंच सीएनजी का बेस मॉडल नेक्सन सीएनजी के बेस मॉडल से 1.73 लाख रुपये सस्ता है।
Punch CNG Vs Nexon CNG: इंजन, पावर और माइलेज
टाटा पंच में सीएनजी में 1.2-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है जो 72.49 bhp और 103 Nm का टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को जोड़ा गया है। टाटा पंच सीएनजी ट्विन-सिलेंडर तकनीक के साथ आती है। इसमें 210-लीटर का बूट स्पेस मिलता है जोकि अच्छा स्पेस कहा जाता है। यह मॉडल 26.99 km/kg का माइलेज देता है।
वहीं नेक्सन सीएनजी में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मिलता है, जो 99 bhp और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें सीएनजी टैंक ट्विन-सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन पंच की तुलना में नेक्सन में काफी ज्यादा 321-लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह मॉडल 24 km/kg की माइलेज ऑफ़र करता है।
अब माइलेज में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन बूट स्पेस थोड़ा बेहतर मिलता है नेक्सन सीएनजी में। साथ ही नेक्सन सीएनजी में पावर और पिकअप काफी ज्यादा मिल जाता है और फर्क आपको ड्राइविंग के दौरान साफ़ नजर आएगा। यहां पावर और स्पेस के मामले में नेक्सन सही चॉइस बन सकती है।
Punch CNG Vs Nexon CNG: फीचर्स
पंच सीएनजी में स्पेस अच्छा मिल जाता है। इसकी सभी सीटें सॉफ्ट हैं। फीचर्स की बात करें तो 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम दिया है जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जर, वायरलेस फोन चार्जर, ड्राइवर सीट हाइट वॉयस कमांड के साथ सनरूफ, फॉग लैंप, स्टैंडर्ड डुअल एयरबैग, प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, एलईडी टेल लाइट, जैसी फीचर्स मिलते हैं।
वहीं नेक्सन सीएनजी एसयूवी में ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर,10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बिल्ट-इन नेविगेशन के साथ 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
अगर आपको एक पावरफुल CNG मॉडल लेना है तो नेक्सन सीएनजी आपके लिए परफेक्ट है। लेकिन आप कम बजट में CNG मॉडल चलाना चाहते हैं तो पंच के बारे में आप विचार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 34km का माइलेज, 5.96 लाख रुपये कीमत, ये हैं देश की सबसे सस्ती CNG कार
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 hr agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
4 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
21 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines