हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

27km की माइलेज, 2 CNG सिलेंडर के बाद भी 210 लीटर का बूट स्पेस, इस गाड़ी की है सबसे ज्यादा डिमांड

Punch CNG: 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ टाटा पंच इस समय एक अच्छा सौदा साबित हो सकती है। सीएनजी मोड पर इसकी माइलेज 27km तक जाती है। 2 CNG सिलेंडर के बाद भी 210 लीटर का बूट स्पेस इसमें आपको मिलता है ।

विज्ञापन

Cheapest CNG SUV: मारुति सुजकी के बाद अब टाटा मोटर्स ने अपने CNG पोर्टफोलियो को बड़ा कर लिया है और कंपनी इसे और बेहतर करने में लगी हुई है। CNG मोड पर सिर्फ टाटा की ही कारें स्टार्ट हो सकती हैं जबकि अन्य CNG कारों को पेट्रोल मोड पर स्टार्ट करने की जरूरत पड़ती है। इस समय टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी Punch खूब पसंद की जा रही है। पिछले महीने इसकी सबसे ज्यादा यूनिट्स बिकी थी। इतना ही नहीं यह सबसे किफायती CNG मॉडल भी है। तो चलिए जानते हैं इसके फीचर्स औरअन्य डिटेल्स के बारे में…

पंच में मिलते है जबरदस्त फीचर्स

टाटा पंच की कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें मैन्युअल और AMT ऑप्शन मिलते हैं। पंच में स्पेस अच्छा मिल जाता है। इसमें दो CNG सिलेंडर दिए गये हैं उसके बाद भी इसके बूट में 212 लीटर का स्पेस मिल जाता है। यानी आप काफी सामान यहां  रख सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टार्ट/स्टॉप बटन, सनरूफ  और 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस है।

27km की माइलेज

पंच CNG में 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 73.5PS की पावर और 115 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसमें दो CNG सिलेंडर  दिए गये हैं जिनकी कैपसिटी 60 लीटर की है । CNG गैस अगर लीक होती है तो आपको इसका पता चल जाएगा क्योंकि  इसमें लीक डिटेक्शन फीचर्स मिलता है। यह 27km/kg की माइलेज ऑफ़र करती है। इसमें ग्राउंड क्लियरेंस 187 mm का है। यह 2,445 mm व्हीलबेस के साथ आती है। पंच का सीधा मुकाबला हुंडई एक्सटर CNG से होगा जिसकी कीमत 8.43 लाख रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

आपको क्यों खरीदनी चाहिए Punch CNG ?

टाटा की पंच को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसका डिजाइन ठीक ठाक है।  इसमें लगा 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन, पावर के मामले में निराश नहीं होने देता। एक किलो CNG में यह 27 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करती है। फीचर्स इसमें आपको अच्छे मिल जाते हैं और सबसे बड़ी बात तो ये हैं कि इसमें 30-30 किलो के दो CNG सिलेंडर दिए हैं जिसकी वजह से बूट स्पेस अच्छा मिल जाता है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल या डीजल कार मालिकों के लिए वार्निंग, गर्मी में एक चूक करवा सकती है तगड़ा नुकसान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola