Tata Punch Camo Edition: भारत की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी लोकप्रिय मिनी एसयूवी (Mini SUV) टाटा पंच (Tata Punch) का नया कैमो एडिशन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने मिनी एसयूवी (Mini SUV) का नया टीजर जारी किया था। टीज़र में रंग का खुलासा नहीं किया, लेकिन हम सफारी कैमो एडिशन (Safari Coma Edition) जैसे अन्य कैमो संस्करणों के अनुरूप एक गहरे हरे रंग की योजना देख सकते हैं।
टाटा पंच (Tata Punch) पहले से ही काजीरंगा एडिशन के साथ आता है और आज टाटा मोटर्स एक और एडिशन लांच कर रहा है । टाटा मोटर (Tata Motor) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में टाटा पंच को रात में सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाया गया है। हालांकि अधिकांश शॉट्स देखने में बहुत धुंधले हैं, लेकिन हम कार पर कैमो बैज देख सकते है।
टाटा पंच को अक्टूबर के महीने में 2021 में लॉन्च किया गया था और इसे मिनी-एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी इग्निस और महिंद्रा केयूवी 100 के मुकाबले ज्यादा पसंद किया जा राह है। नया पंच कैमो एडिशन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्योहारी सीजन के लिए लांच किया जा रहा है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि टाटा द्वारा एक महीने के भीतर डिलीवरी शुरू कर दी जाएंगी।
कैमो एडिशन के अलावा, टाटा अपनी रेंज में अन्य उत्पादों के लिए डार्क एडिशन, जेट एडिशन, गोल्ड एडिशन और काजीरंगा एडिशन भी पेश करता है। स्पेशल एडिशन के लॉन्च से ब्रांड की बिक्री में तेजी आ सकती है।
टाटा पंच भारत में निर्मित सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। क्रैश टेस्टिंग एजेंसी ग्लोबल एनसीएपी ने इसे फाइव स्टार ऑफर किया। सुरक्षा के अलावा, टाटा पंच ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट के साथ एक इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी प्रदान करता है। कार में हरमन स्पीकर भी मिलेंगे।
टाटा पंच मिनी एसयूवी 5.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और 9.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कार नेक्सॉन के नीचे और टाटा टियागो हैचबैक के ऊपर बैठती है। एसयूवी उपनाम को सही ठहराने के लिए, टाटा पंच में सौम्य ड्राइविंग के लिए कुछ अन्य विशेषताएं भी हैं।
(ये रिपोर्ट News24 website के साथ इंटर्नशिप कर रहे देवांश शंखधार ने तैयार की है।)
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
4 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
8 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
10 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
12 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines