Tata Punch बनी देश की बेस्ट सेलिंग कार, Maruti WagonR को इस मामले में छोड़ा पीछे

ऑटो मार्केट रिसर्च फर्म जेटो डायनेमिक्स के डेटा के मुताबिक के मुताबिक टाटा मोटर्स ने इस साल जनवरी से जुलाई 2024 के बीच Punch की 1.26 लाख यूनिट्स की बिक्री करके मारुति सुज़ुकी को पीछे छोड़ दिया है।

TATA PUNCH

Tata Punch Best Selling: भारत में कॉम्पैक्ट कार/SUV की डिमांड कभी कम नही होती। इस समय टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी Punch की बिक्री ने एक बार फिर से रफ़्तार पकड़ी है। वैसे टाटा मोटर अब मारुति सुजुकी के बाद सबसे ज्यादा कारें बेच रही है। ऑटो मार्केट रिसर्च फर्म जेटो डायनेमिक्स के डेटा के मुताबिक के मुताबिक टाटा मोटर्स ने इस साल जनवरी से जुलाई 2024 के बीच Punch की 1.26 लाख यूनिट्स की बिक्री करके मारुति सुज़ुकी को पीछे छोड़ दिया है। WagonR की कुल 1.16 यूनिट्स की बिक्री हुई। पंच अब की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।

डेटा के मुताबिक, जुलाई में Punch चौथे स्थान पर खिसक गई, जबकि Hyundai Creta की बिक्री में रफ़्तार देखने को मिली है। पंच की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक और सीएनजी वेरिएंट का योगदान 47% है, जबकि मारुति सुजुकी की WagonR (45%), Brezza (27%) और Ertiga (58%) की बिक्री में सीएनजी का बड़ा योगदान रहा है।

इंजन और पावर

Tata Punch में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। जो 72.5PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है। गाड़ी का इंजन अच्छा है और यह हर मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है।

Tata Punch की कीमत और फीचर्स

भारत में टाटा पंच को साल 2021 में लॉन्च किया गया था। सबसे पहले इसे पेट्रोल इंजन के साथ ही उतारा गया था। उसके बाद कंपनी ने इसे CNG और EV में लॉन्च किया। ग्राहकों ने पंच को हर रूप में पसंद किया। पंच की एक्स शोरूम कीमत.13 लाख रुपये से लेकर 10.20 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, पंच के CNG की एक्स शोरूम कीमत 7.23 लाख रुपये से लेकर 9.85 लाख रुपये तक जाती है।

इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टार्ट/स्टॉप बटन, सनरूफ  और 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस है। इसकी सीट्स आरामदायक हैं जो लंबी दूरी के लिए बेस्ट हैं। इतना ही नहीं अच्छा बूट स्पेस, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसें अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Tata Punch CNG launched in india

Tata Punch CNG launched in india

बढ़िया स्पेस

पंच में स्पेस अच्छा मिल जाता है। इसमें  5 लोग आराम इस कार में आसानी से बैठ सकते हैं। पंच की सीटें सॉफ्ट हैं जिसकी वजह से लंबी दूरी पर थकान नहीं होगी। इसके बूट में भी स्पेस की कोई कमी नहीं है। 366 लीटर का स्पेस यहां मिल जाता है।

स्टार सेफ्टी रेटिंग

टाटा पंच, सेफ्टी के मामले में भी काफी दमदार गाड़ी है। NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यही वो सबसे बड़ा कारण है जिसकी वजह से ग्राहक इसे खरीदना पसंद कर रहे हैं। टाटा पंच में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, 2 एयरबैग्स, इंजन स्टार्ट स्टॉप, फ्रंट पावर विंडो, 90 डिग्री ओपनिंग डोर्स, सेंट्रल लॉकिंग और 15 इंच के टायर्स मिलते हैं। कम कीमत और बढ़िया फीचर्स के चलते पंच भारत में अपनी जगह बनाने में सफ़ल रही है।

Maruti Suzuki WagonR

Maruti Suzuki WagonR

फैमिली की पसंदीदा कार है WagonR

भारत में वैगन-आर को फैमिली मेम्बर की तरह ट्रीट किया जाता है। यह बेस्ट सेलिंग कार है। Wagon-R की कीमत 5.54 लाख रुपये से लेकर 7.25 लाख रुपये तक जाती है।  इसका डिजाइन अच्छा है और सामान रखने की बढ़िया जगह मिल जाती है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.0L और 1.2L के पेट्रोल इंजन मिलते हैं । इसके अलावा वैगन-आर CNG में भी आपको मिलती है। यह कार 34.04 km/kg की माइलेज देती है। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दो ट्रांसमिशन मिलते हैं।

Maruti Suzuki WagonR cng car

वैगनआर में 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। यह स्मार्टफोन नेविगेशन और 4-स्पीकर्स के साथ प्रीमियम साउंड से लैस है। सेफ्टी के लिए इसमें बहुत ज्यादा फीचर्स तो नहीं मिलते लेकिन जो भी फीचर्स हैं वो ठीक हैं। इस कार में दो एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ