Best-selling SUV in Nov: बीते नवंबर की कार और एसयूवी की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी ग्राहकों को SUV सेगमेंट खूब पसंद आया। ग्राहक कम बजट में बढ़िया मॉडल की तलाश में रहते हैं। यही कारण है कि इस बार टाटा पंच को खूब पसंद किया गया है। पिछले महीने पंच ने ब्रेजा और नेक्सॉन को पछाड़ दिया। टाटा पंच की पिछले महीने में 15,435 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि टाटा नेक्सॉन की पिछले महीने 15,329 यूनिट्स की बिक्री हुई है, इसलिए यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है।
तीसरे नंबर पर मारुति ब्रेजा रही, जिसकी पिछले महीने 14,918 यूनिट्स की बिक्री हुई है। एक बार फिर टाटा पंच नंबर वन पर आ गई है। आइये एक नजर डालते हैं इस गाड़ी की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक पर…
Tata Punch: इंजन और फीचर्स
परफॉरमेंस के लिए टाटा पंच में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 72.5PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन पावरफुल है और बेहतर माइलेज भी ऑफर करता है। ब्रेकिंग के लिहाज से कार अच्छी है। इसमें लगा यह इंजन हर तरह के मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है।
इसमें आपको पावर अच्छी मिल जाती है। अगर आप डेली पंच का इस्तेमाल करते हैं तो बढ़िया माइलेज के साथ आपको पावर और इजी राइड का अनुभव मिलता है लेकिन जब भी आप इस कार को खरीदने जाएं तो टेस्ट ड्राइव जरूर लें।
यह भी पढ़ें: नई कारों पर 9 लाख डिस्काउंट! स्टॉक क्लियर करने के लिए क्या है कंपनियों की चालाकी ?
टाटा पंच के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो पंच में वैसे तो उन सभी जरूरी फीचर्स को शामिल किया गया है, जो डेली यूज़ में काम आने वाले हैं। इस कार में आपको फ्रंट 2 एयरबैग्स, 15 इंच के टायर्स, इंजन स्टार्ट स्टॉप, 90 डिग्री ओपनिंग डोर्स, सेंट्रल लॉकिंग (Key के साथ, रियर पार्किंग सेंसर, ABS+EBD, फ्रंट पावर विंडो और टिल्ट स्टेयरिंग जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
पंच अपने सेगमेंट की पहली ऐसी SUV है, जिसे क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यही कारण है कि टाटा पंच भारत में ज्यादा बिकती है। इस कार में 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। छोटी फैमिली के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है। इस समय इस कार पर 1.50 लाख का डिस्काउंट चल रहा है। पंच को आप पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक वर्जन में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 34km का माइलेज, 5 स्टार रेटिंग, 10 लाख से कम में आती हैं ये सबसे सुरक्षित कारें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
23 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines