टाटा मोटर्स की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV पंच खरीदने का प्लान है तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे कर्च करने होंगे. हाल ही में कंपनी ने पंस की पूरी रें की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. पेट्रोल से लेकर CNG और Punch EV तक, अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई गई है. कुछ वेरिएंट्स अब सीधे 20 हजार रुपये तक महंगे हो गए हैं. खास बात ये है कि कीमत बढ़ने के बावजूद कार में कोई बड़ा बया फीचर या मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है.
पेट्रोल Punch की कितनी बढ़ी कीमत?
पेट्रोल इंजन वाली Tata Punch के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत अब 5,000 से 10,000 रुपये तक बढ़ गई है कीमतों में बदलाव के बाद Punch की एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए 10.77 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी ने नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी हैं. यानी अब Punch खरीदने वाले ग्राहकों को नई कीमत के हिसाब से भुगतान करना होगा.
Punch EV भी हुई 20 हजार रुपये तक महंगी
Tata Punch EV को Smart, Adventure और Empowered जैसे ट्रिम्स में खरीदा जा सकता है. इसमें 30kWh और 40kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं. कंपनी ने इस वेरिएंट्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है. 30kWh बैटरी वाले Smart और Smart+ वेरिएंट 10,000 रुपये महंगे हुए हैं.
40kWh वाले वेरिएंट्स पर भी बढ़ी कीमत
40kWh बैटरी पैक वाले Smart+, Smart, Adventure, Empowered और Empowered+ S वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इस बदलाव के बाद Tata Punch EV की एक्स-शोरूम कीमत 9.79 लाख रुपये से शुरू होकर 12.99 लाख रुपये तक पहुंच गई है.
कीमत बढ़ी, लेकिन कार में कोई नया बड़ा बदलाव नहीं
Punch और Punch EV की कीमत बढ़ाने के बावजूद कंपनी ने इसमें कोई बड़ा फीचर या मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है. यानी ग्राहक को पहले की तरह ही फीचर्स और पावरट्रेन मिलेंगे, लेकिन इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी.
Punch EV में मिलती है दो बैटरी का ऑप्शन
Punch EV के 30kWh बैटरी पैक के साथ 88PS की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है. वहीं 40kWh बैटरी वाले मॉडल में 130PS की मोटर दी गई है. कंपनी के मुताबिक 30kWh बैटरी वाला मॉडल एक बार चार्ज करने पर 375km तक चल सकता है. वहीं 40kWh वर्जन की दावा की गई रेंज 468km तक है.
पेट्रोल और CNG में भी खरीद सकते हैं Punch
अगर इलेक्ट्रिक कार आपकी पसंद नहीं है तो पंच को पेट्रोल और CNG पावरट्रेन के साथ भी खरीदा जा सकता है. अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से इसमें मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. ऐसे में ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से पावरट्रेन चुन सकते हैं.
ये भी पढ़ें- सितंबर में कार खरीदने का सुनहरा मौका! Kia और Mahindra की इन गाड़ियों पर 2.50 लाख तक की बचत
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
5 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
9 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines