Tata Nexon CNG Turbo: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स नई-नई टेक्नोलॉजी के साथ कारें लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में कंपनी ने सबसे तेज हैचबैक कार Altroz Racer को लॉन्च किया था और अब टाटा ने पुष्टि की है कि वह इस साल अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon का CNG वर्जन में लेकर आ रही है। खास बात ये है कि Nexon दुनिया की पहली CNG एसयूवी होगी जो टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आएगी।
दो छोटे CNG सिलेंडर
इस साल की शुरुआत में भारत मोबिलिटी शो में Nexon iCNG कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश किया था। इस मॉडल में भी दो छोटे CNG सिलेंडर को शामिल किया गया है जिसकी वजह से बूट में स्पेस की कोई दिक्कत नहीं होती। नेक्सॉन सीएनजी के डिजाइन और इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं होगा, बस iCNG का लोगो (LOGO) आपको देखने को मिलेगा। लेकिन इसके सस्पेंशन में थोड़ा बदलाव जरूर किया जा सकता है।
Turbocharged पेट्रोल इंजन
Nexon में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर Turbocharge पेट्रोल इंजन मिलेगा, और इस इंजन के साथ Nexon भारत की पहली टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली सीएनजी एसयूवी बन जायेगी। यह इंजन 120PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क देगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं इसमें ऑटो गियर शिफ्ट भी ऑफर किया जा सकता है। इस गाड़ी में AMT गियरबॉक्स की भी सुविधा मिलेगी। Nexon CNG में अलग-अलग इंजन का भी ऑप्शन दिया जा सकता है।
दो वेरिएंट में आएगी Nexon CNG
Nexon CNG को दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। Nexon CNG में पावर और टॉर्क थोड़ा कम मिलेगा। यह हाई ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आएगी। फैक्ट्री-फिटेड CNG सिस्टम में थर्मल इंसीडेंट सेफ्टी, माइक्रो स्विच, 6-पॉइंट सिलेंडर माउंटिंग स्कीम, सिंगल ईसीयू और किट में हाई क्वालिटी मैटेरियल मिलेगा। यानी गाड़ी में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जायेगा।
Nexon CNG संभावित कीमत 9.25 लाख रुपये हो सकती है। इसक सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा CNG से होगा जिसकी कीमत 10.64 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Tata Altroz Racer बनी सबसे तेज हैचबैक कार, इन दो कारों को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
19 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
20 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines