TaTa Nexon से लेकर Maruti Brezza 10 लाख से कम कीमत में आने वाली धाकड़ SUV कारें

TaTa Nexon में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह 5 सीटर कार 24.08 kmpl तक की माइलेज देती है।

Tata Nexon to Maruti Brezza, powerful SUV cars priced below Rs 10 lakh

Tata Nexon, Maruti Brezza,

TaTa Nexon: इंडियन कार बाजार में 10 लाख रुपये से कम एक्स शोरूम प्राइस वाली सब कॉम्पैक्ट कारें काफी पसंद की जाती हैं। इन गाड़ियों में किफायती दाम पर लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। इन कारों में सेफ्टी के लिए एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=sV_FfsTqZsM

विज्ञापन

TaTa Nexon

Global NCAP क्रेश टेस्ट में इस कार को 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार में 1199 और 1497 cc का जबरदस्त इंजन मिलता है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। यह 5 सीटर कार है। यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 17.01 से लेकर 24.08 kmpl तक की माइलेज देती है। Tata Nexon में 16 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इस कार में एलईडी लाइट्स दी गई हैं।

 

विज्ञापन

Maruti Brezza

मारुति की इस कार में सभी एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप हैं। यह कार 16-इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील के साथ आती है। Maruti Brezza शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह 5 सीटर कार है, जिसके अलग-अलग वेरिएंट में 17.38 से लेकर 25.51 kmpl तक की माइलेज मिलती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन मिलते हैं। यह कार 1462 cc के जबरदस्त इंजन के साथ मिलती हैं। Maruti Suzuki Brezza LXi, VXi, ZXi, और ZXi (O) वेरिएंट के साथ आती है।

Mahindra Bolero Neo

यह कार डीजल वर्जन में आती है। कार में 1493 cc का इंजन मिलता है, यह कार सड़क पर 17.29 kmpl तक की माइलेज देती है। यह सात सीटर कार शुरुआती कीमत 9.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कार में रियर व्हील ड्राइव मिलता है। यह कार क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंटी, रियर पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ आती है। Mahindra Bolero Neo कार में 100 bhp की पावर मिलती है। कार में 180 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस और 384 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ